भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पद्म भूषण से नामांकित करने से है पूरा देश खुश, लेकिन ये शख्स है निराश 1

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान और वनडे क्रिकेट के धाकड़ बल्लेबाज पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण के लिए नामांकित किया है। महेन्द्र सिंह धोनी का नाम बीसीसीआई ने पद्म भूषण के लिए उनके खेल में दिए गए जबरदस्त योगदान के लिए नामांकित किया है। महेन्द्र सिंह धोनी का नाम बीसीसीआई ने तो पद्म भूषण के लिए भेज दिया लेकिन धोनी का नाम आने से एक ऐसा भी शख्स है जो नाराज है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पद्म भूषण से नामांकित करने से है पूरा देश खुश, लेकिन ये शख्स है निराश 2

Advertisment
Advertisment

एमएस धोनी को पद्म भूषण के लिए नामांकित करना इस शख्स को नहीं आया रास

जी हां ये बात तो कुछ अटपटी सी जरूर लग रही है लेकिन ये सही है कि धोनी को पद्म भूषण के लिए नामांकित करना पूर्व ओलंपियन मेडलिस्ट केडी जाधव के बेटे रणजीत जाधव को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा।

रणजीत जाधव के पिता केडी जाधव भारत के लिए ओलंपिक में व्यक्तिगत पदक जीतने वालें पहले खिलाड़ी रहे हैं। केडी जाधव ने 1952 में खेले गए ओलंपिक खेलों में रेसलिंग में ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया था। रणजीत जाधव पिछले काफी समय से अपने पिता का देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार देने के लिए लड़ रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पद्म भूषण से नामांकित करने से है पूरा देश खुश, लेकिन ये शख्स है निराश 3

Advertisment
Advertisment

पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट केडी जाधव के पुत्र ने जतायी निराशा

भारत के पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी रहे केडी जाधव को साल 2001 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।इसी तरह से बुधवार को बीसीसीआई ने पद्म भूषण पुरस्कार के लिए महेन्द्र सिंह धोनी के नाम नामांकित किया ।

जिसके बाद तो देश में कई लोगों ने धोनी को इस सम्मान के लिए नामांकित करने के लिए जबरदस्त प्रशंसा की, लेकिन वहीं दिवंगत केडी जाधव के पुत्र रणजीत जाधव को इस बात से निराशा हुई है। वैसे धोनी का भी योगदान किसी से भी कम नहीं है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पद्म भूषण से नामांकित करने से है पूरा देश खुश, लेकिन ये शख्स है निराश 4

देश में क्रिकेटरों को रखा जाता है राजा की तरह

रणजीत जाधव का मानना है कि इस देश में क्रिकेटरों को कुछ ज्यादा ही भाव दिया जाता है। क्रिकेटरों को राजा की तरह रखा जाता है। रणजीत जाधव ने कहा कि “देखों जो क्रिकेटर्स हैं वो हमारे देश में राजा की तरह हर आनंद उठाते हैं। वैसे ये अच्छा है कि महेन्द्र सिंह धोनी वहां तक पहुंच चुके हैं। उन्होनें बेहद ही विनम्र शुरूआत की थी। लेकिन खाशाबा जाधव के बारे में क्या कहा जाए। उन्होनें भी उस समय भारत को व्यक्तिगत पदक दिलाया जब कोई भी भारतीय वहां तक नहीं पहुंच सका था।” 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पद्म भूषण से नामांकित करने से है पूरा देश खुश, लेकिन ये शख्स है निराश 5