एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में की थी शुरुआत, बाद में बने भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जाने बिशन सिंह बेदी के बारे में वो बाते जिनसे अब तक आप है अनजान 1

भारत ने क्रिकेट को हमेशा ही कई महान स्पिनर दिए हैं. अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, आर. अश्विन और रविन्द्र जडेजा, बिशन बेदी, ईरापल्ली प्रसन्ना और हाल में भारत के युवा रहस्यमयी स्पिनर कुलदीप यादव इसी कड़ी का हिस्सा है.

आज हम बात कर रहे है भारत के पहले एेसे स्पिनर कि जिन्होने भारत की तरफ से सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट में 250 विकेट हासिल किये है. बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 28.71 की शानदार औसत से 266 विकेट झटके हैं, वहीं 10 वनडे मैचों में उन्होंने 48.57 की औसत से सात विकेट हासिल किये हैं.

Advertisment
Advertisment

एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में की थी शुरुआत, बाद में बने भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जाने बिशन सिंह बेदी के बारे में वो बाते जिनसे अब तक आप है अनजान 2

भारत के स्टार स्पिनर बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को हुआ था। बेदी को भारत के महान गेंदबाजों में शामिल किया जाता हैं.बेदी काफी कंजूस गेंदबाज रहे हैं, उनकी गेंद पर रन बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता था.

बिशन सिंह बेदी भारत के एक मात्र एेसे स्पिनर हैं जिन्होने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1500 से ज्यादा विकेट हासिल किये हैं. बिशन सिंह बेदी अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिये जाने जाते है. बिशन सिंह बेदी 1979 में क्रिकेट से संयास लिया था. 1990 में उन्होने कोचिंग में भी हाथ अजमाए थे. लेकिन उनका करियर कुछ खास नहीं रहा था.

एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में की थी शुरुआत, बाद में बने भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जाने बिशन सिंह बेदी के बारे में वो बाते जिनसे अब तक आप है अनजान 3

Advertisment
Advertisment

बिशन सिंह बेदी इस समय क्रिकेट से दूर होने के बाद कमेंट्री में हाथ अजमाते हुए नजर आते हैं. वहीं बिशेन सिंह बेदी के बेटे अंगद सिंह बेदी क्रिकेट से दूर हैं. वो इस समय बॉलीवुड में अपने हाथ अजमा रहे हैं. हाल में उनकी फिल्म पिंक रिलीज हुई थी.

इस फिल्म को भी राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला था. उनकी पहली फिल्म फालतू थी. अंगद सिंह बेदी ने भी क्रिकेट में हाथ अजमाया था. उन्होने अंडर-19 में दिल्ली के लिये खेला था. हालांकि बाद में वो मॉडलिंग की तरफ बढ़ गए थे. बिशन सिंह बेदी की एक बेटी भी है, जो सीएनएन आईबीएन में खेल पत्रकार हैं. आईये जानते है उनके जीवन के कुछ अनकहे किस्से –

बनना चाहते थे तेज गेंदबाज 

एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में की थी शुरुआत, बाद में बने भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जाने बिशन सिंह बेदी के बारे में वो बाते जिनसे अब तक आप है अनजान 4

बेदी पहले तेज गेंदबाज बनना चाहते थे। लेकिन अमृतसर में उनके कप्तान गुरपाल सिंह ने बेदी को अपना हाथ स्पिन गेंदबाजी में आजमाने के लिए कहा था। जिसके बाद वो एक स्पिनर बन गए थे। बिशन सिंह बेदी के बारे में एक और दिलचस्प बात कि उन्होंने डेब्यू करने से पहले बेदी ने कोई टेस्ट मैच देखा नहीं था।

एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में की थी शुरुआत, बाद में बने भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जाने बिशन सिंह बेदी के बारे में वो बाते जिनसे अब तक आप है अनजान 5

पहली जीत के सूत्रधार थे

एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में की थी शुरुआत, बाद में बने भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जाने बिशन सिंह बेदी के बारे में वो बाते जिनसे अब तक आप है अनजान 6

भारतीय टीम 1975 का वर्ल्ड कप खेल रही थी। पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ भारत गंवा चुका था। विश्व कप में बने रहने के लिये भारत को जीत की सख्त जरूरत थी। उस समय वनडे मैच 60-60 ओवर के खेले जाते थे। भारत-इंग्लैंड के मैच में बेदी को खेलने का मौका नहीं मिला था।

ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ बेदी को शामिल किया था.  इस मैच में बेदी ने 12 ओवर में 8 मेडेन फेंके, और सिर्फ 6 रन दिए और एक विकेट हासिल किया था. जिसके बाद 60 ओवर वनडे में सबसे कम इकॉनमी रेट का रिकॉर्ड बेदी के नाम ही दर्ज हो गया था। भारत ने मैच 10 विकेट से जीता था. ये भारत की सबसे पहली वनडे जीत भी थी।

हर बड़ी टीम के खिलाफ मिली जीत का हिस्सा थे

एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में की थी शुरुआत, बाद में बने भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जाने बिशन सिंह बेदी के बारे में वो बाते जिनसे अब तक आप है अनजान 7

बेदी इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं, जो भारत से बाहर (न्यूजीलैंड में, वेस्टइंडीज में, इंग्लैंड में और ऑस्ट्रेलिया में) मिली पहली टेस्ट जीत का हिस्सा रहे हैं.

 

विदेशी महिला से की थी शादी 

एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में की थी शुरुआत, बाद में बने भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जाने बिशन सिंह बेदी के बारे में वो बाते जिनसे अब तक आप है अनजान 8

1967-68 में बेदी को एक ऑस्ट्रेलियन महिला ग्लेनिथ से प्यार हो गया था. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी. हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया था। जिसके बाद बेदी ने दूसरी शादी कर ली थी.

अपने बेटे का नाम सुनील गवास्कर के नाम पर रखा था 

एक तेज़ गेंदबाज़ के रूप में की थी शुरुआत, बाद में बने भारत के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, जाने बिशन सिंह बेदी के बारे में वो बाते जिनसे अब तक आप है अनजान 9

उन्होने अपने एक बेटे का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर रखा था। 1971 में वेस्टइंडीज दौरे पर गावस्कर ने 774 रन बनाए थे। इसी समय बेदी पिता बने थे। जिसके बाद गावस्कर की बल्लेबाजी से प्रभावित होकर बेदी ने अपने बेटे का नाम गवासिंदर सिंह रख दिया था।