अभी हालही में चल रही  रणजी ट्रॉफी मुकाबले में सभी लोगों की नजरें उन स्टार्स पर हैं जो टीम इंडिया में आ सकते हैं, या टीम इंडिया में वापसी करने की कोशिस में लगे हुए हैं| लेकिन इस दौर में एक ऐसा भी बल्लेबाज है जिसने मात्र 5 मैचों में ऐसा कारनामा किया है जिसका हर कोई दीवाना हो गया है|

हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के युवा बल्लेबाज आदित्य श्रीवास्तव की जिन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 6 मैचों की 7 पारियों में 4 शतक, 2 अर्धशतक के साथ 120 से ज्यादा औसत से 740 रन बना लिए हैं| आदित्य ने अभी हालही में पंजाब के खिलाफ अपना चौथा शतक लगाया है|

Advertisment
Advertisment

 

इस खिलाड़ी ने 6 मैचों में से 4 में तो शतक लगाया ही है उन्होंने 2 मैचों में 90 प्लस भी बनाये हैं| यानी अगर इस खिलाड़ी ने 10 रन और बना लिया होता तो इसके नाम 6 में से 6 शतक होते| इसके अलावा आदित्य ने अपने 7 पारियों में से एक पारी में शून्य पर भी आउट हुए हैं|

आदित्य के पिता ने आदित्य के बचपन की एक कहानी के बारे में बताते हुए कहा, कि भोपाल के मशहूर कोच जीएस पठानिया का बेटा अंडर-19 में फ़ास्ट बॉलर था,और जब वो गेंदबाजी करता तो 10 साल के आदित्य क्रीज से बाहर भागने लगते क्योंकि आदित्य फ़ास्ट बॉलर से डरते थे| आदित्य के इस डर को दूर करने के लिए पठानिया प्रैक्टिस के दौरान उनके पैर बाँध देते| और कुछ दिनों में ही आदित्य ने पठानिया साहब के बेटे के बॉल पर बेख़ौफ़ होकर हिट करने लगे| 

 

Advertisment
Advertisment

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...