भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों में से सबसे शांत बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे एक नेक काम को लेकर सबके सामने आये हैं| ऐसे तो लोग अपनी पुब्लिसिटी के लिए क्या-2 नहीं करते हैं, लेकिन इस खिलाड़ी ने किसी को बताया तक नहीं| इस की खबर महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने ट्विट के माध्यम से दिया है|

अजिंक्य रहाणे ने राज्य के सुखा प्रभावित किसानों के लिए 5 लाख का चेक मुख्यमंत्री को दिया है| इसके अलावा रहाणे ने मीडिया से बात के दौरान कई राज भी खोले हैं| उसने कहा, कि श्रीलंका दौरे के दौरान उसने न्यूज़ पेपर में किसानों के हाल के बारे में पढ़ा था| और तभी से उन्होंने ये योजना बनाई की अपने राज्य के लिए कुछ करना चाहिए|

Advertisment
Advertisment

रहाणे ने बताया कि उन्हें किसानों के मदद के पिछे उनकी मेहनत दिखाई देती है| क्योंकि उनकी 92 साल की दादी खुद खेती करती हैं और उनके चाचा भी खेती में मेहनत करते हैं| उसने कहा, कि उन्हें उनके परिवार के तरफ से काफी सपोर्ट मिला तभी मैंने ऐसा कर पाया|

महाराष्ट्र जिले में खास तौर पर विदर्भ और मराठवाड़ा के इलाकों में किसानों के हालात बहुत ही खराब हैं| कभी-2 तो यहाँ के किसान आत्महत्या भी कर लेते हैं| राज्य सरकार ने जलयुक्त शिविर शुरू किया है| मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी है|    

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...