भारत की इस विश्व प्रसिद्ध कंपनी ने थामा किवी टीम का हाथ, चैंपियंस ट्रॉफी में दिखेगा इस बड़ी कंपनी का नया रंग 1

आईपीएल खत्म होने से पहले ही चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए आईसीसी के साथ ही इसमें भाग लेने वाले आठ देशों के बोर्ड भी इसके लिए कमरकस चुके हैं। इस क्रम में गुजरात में स्थित डेयरी प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी अमूल चैम्पियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड की मुख्य स्पॉन्सर बनी है। इसकी जानकारी गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैंनेजिंग डायरेक्टर आर.एस. सोढी ने एक कार्यक्रम के दौरान दी है।  120 पर पहली विकेट गवाने के बाद 123 पर आधी टीम के आउट होने के बाद आकाश चोपड़ा ने रैना की टीम पर लगाया गंभीर आरोप

अमूल बना न्यूजीलैंड का प्राइम स्पॉन्सर –

Advertisment
Advertisment

चैम्पियंस ट्रॉफी 1 जून से इंग्लैंड में खेली जानी है। इसके लिए अमूल न्यूजीलैंड टीम का स्पॉन्सर बना है। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड टीम को अमूल के लोगो वाली जर्सी दी जायेगी। यह लोगो न्यूजीलैंड टीम की जर्सी पर सामने की ओर चिपकेगा। इससे अमूल का चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान विश्वभर में विज्ञापन हो जायेगा।

न्यूजीलैंड का झलका उत्साह –

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कॉमर्शियल डायरेक्टर जेम्स वियर ने अमूल के टाइअप होने पर खुशी जतायी है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जेम्स वियर का उत्साह झलक रहा था। उन्होंने अमूल से टाइअप पर कहा, हम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से उम्मीद करते हैं कि हमारे बीच हुआ यह टाइअप लम्बे समय तक चले। हम इस टाइअप को लेकर काफी उत्साहित हैं।

आईसीसी के नए राजस्व मॉडल पर बोले खिलाड़ी –

Advertisment
Advertisment

चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले आईसीसी ने बिग थ्री मॉडल हटा दिया था और इसकी जगह नया राजस्व मॉडल लागू किया है। नए मॉडल से भारत को काफी राजस्व घाटा होगा। इस  वजह से आईसीसी और बीसीसीआई के बीच विवाद चल रहा था। जो कि अब शांत हैं। इस न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने अपनी प्रक्रिया दी है। टीम के ऑलराउंडर जिम्मी नीशम ने ट्वीटर पर लिखा है कि आईसीसी के द्वारा उठाया गया कदम सही है। यह भविष्य में कारगर साबित होगा।

1 जून से होगा मुकाबला –

चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज 1 जून से हो जायेगा। इसका पहला मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जायेगा। वहीं न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला 2 जून को आस्ट्रेलिया के खिलाफ है। इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ग्रुप ए में हैं। इस टीम के साथ आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और बांग्लादेश भी शामिल है। इस टूर्नामेंट के मैच इंग्लैंड के अलग- अलग मैदानों पर खेले जायेंगे। जिनमें लंदन का ओवल मैदान, बर्मिंघम का एडबस्टन कार्डिफ का सोफिया गार्डेन शामिल है।  KXIP V SRH: 14.6वें ओवर में रिद्धिमान साहा को आउट करने के बाद इस युवा तेज गेंदबाज़ ने किया देश को शर्मशार

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 4 जून को है, जो कि बर्मिंघम में खेला जायेगा। भारत ग्रुप बी में हैं। इस ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। इसके बाद भारत का दूसरा मुकाबला 8 जून को श्रीलंका के खिलाफ है, जो कि लंदन में खेला जायेगा। पाक का दूसरा मुकाबला 7 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है, जो कि बर्मिंघम में खेला जायेगा।