कोहली और धोनी के बीच कप्तानी की तुलना पर बोले जोंटी रोड्स, बताया कौन है बेहतर....?? 1

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच की भूमिका निभाने वाले जोंटी रोड्स ने हाल ही में एक इंटरव्यू में में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी और मौजूदा दिग्गज कप्तान विराट कोहली के बीच तुलना करने की बात को तर्कहीन करार दिया। इसके अलावा उन्होंने मुंबई इंडियस के कप्तान और भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा की भी जमकर प्रशंसा की।

जोंटी रोड्स ने भारतीय कप्तानी पर कहीं यह बात-

Advertisment
Advertisment

कोहली और धोनी के बीच कप्तानी की तुलना पर बोले जोंटी रोड्स, बताया कौन है बेहतर....?? 2

भारतीय क्रिकेट टीम के विराट कोहली और महेन्द्र सिहं धोनी के बीच कप्तानी को लेकर तुलना पर पूछे गए सवाल पर जोंटी रोड्स ने कहा कि,‘ दोनों की कप्तानी की अलग शैली है, जहां टीम इण्डिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिहं धोनी क्रिकेट के मैदान पर अपने कूल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भारत के वर्तमान कप्तान को अपने आक्रामक और गुस्सैल स्वभाव के लिए। दोनों के कप्तानी करने का तरीका अलग है इसीलिए उनके बीच तुलना नहीं की जा सकती है।आल टाइम वर्ल्ड इलेवन में सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह, विराट, धोनी और रोहित हुए नजरअंदाज

रोहित की तुलना की जैक्स कैलिस से-

कोहली और धोनी के बीच कप्तानी की तुलना पर बोले जोंटी रोड्स, बताया कौन है बेहतर....?? 3

Advertisment
Advertisment

भारत के दिग्गज बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को जोंटी रोंड्स काफी करीब से जानते हैं।आपको बता दें, एक तरफ जहां रोहित शर्मा मुंबई इंडियस के कप्तानी करते हैं वहीं दूसरी तरफ जोंटी रोड्स फिल्डिंग कोच की भूमिका में। जैक्स कैलिस से रोहित शर्मा की तुलना करते हुए रोड्स ने कहा कि रोहित शर्मा मैदान पर शांत स्वाभाव से क्रिकेट खेलते हैं। अपने क्रिकेट पर पूरी तरह कंट्रोल करने की वजह से बड़ा स्कोर और दमदार बल्लेबाजी की क्षमता रखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और कोहली के बीच तुलना पर कहा कि रोहित शर्मा भारत के मौजूदा कप्तान कोहली जैसे तेज-तर्रार नहीं है जिसके कारण कोहली के पास भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभालने की ज्यादा क्षमता नजर आती है।

 

जोंटी रोड्स के हैं शानदार रिकार्ड-

कोहली और धोनी के बीच कप्तानी की तुलना पर बोले जोंटी रोड्स, बताया कौन है बेहतर....?? 4

दक्षिण अफ्रीका का यह 48 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने कुल 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 35.66 की औसत से 2,532 रन बनाये हैं। इसके अलावा अर्न्तराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में भी 245 मैच साउथ अफ्रीका की तरफ से खेला, जिसमें 35.11 के शानदार औसत से कुल 5,935 रन बनाकर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व दिंय हाथ का बल्लेबाज वर्तमान समय में इंंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स टीम में फील्डिंग की कोच की भूमिका में नजर आ रहा है।विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिल्डर जोंटी रोड्स ने विराट कोहली को हटा इस खिलाड़ी को भारतीय कप्तान बनाने की बीसीसीआई को दिया सुझाव