महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिनों पहले भारतीय वनडे और टी ट्वेंटी टीम की कप्तानी छोड़ी. महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल और महान कप्तान रहें हैं.
महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी ट्वेंटी की कप्तानी छोड़ने का फैसला करके सभी को चौंका दिया था. महेंद्र सिंह धोनी मगर बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के लिए वनडे और टी ट्वेंटी में आगे खेलते रहेंगे.
यह भी पढ़े : भारतीय टीम और कप्तान कोहली के लिए ये क्या कह गये पूर्व कप्तान सौरव गांगुली
महेंद्र सिंह धोनी अब आगे भारत के लिए हमे कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे, लेकिन मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी भारतीय ए टीम की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में बतौर कप्तान खेल रहें हैं.
बतौर कप्तान भारत की जर्सी में हम महेंद्र सिंह धोनी को शायद आखिरी बार देख रहें हैं और आगे बतौर कप्तान हम शायद ही उन्हें भारतीय जर्सी में देखे.
आज इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय ए टीम अभ्यास मैच खेल रहीं हैं, जिसमे महेंद्र सिंह धोनी भारतीय ए टीम की कप्तानी कर रहें हैं. ये अभ्यास मैच मुंबई के ब्रेबोन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं.
यह भी पढ़े : रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह फिर करना चाहती हैं शादी, शेयर किया हमसफर के साथ तस्वीर
इस अभ्यास मैच से पहले भारतीय क्रिकेट क्लब ने भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का सम्मान किया. सीसीए क्लब ने महेंद्र सिंह धोनी को एक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया.
The Cricket Club of India felicitates @msdhoni for his contribution to Indian Cricket as Captain of #TeamIndia pic.twitter.com/Op08ywQtwv
— BCCI (@BCCI) January 10, 2017
महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 199 वनडे मैचों में कप्तानी की जिसमे भारत ने 110 वनडे मैच जीते. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे में भारत 74 वनडे हारा तो 4 मैच टाई रहें तो 11 मैचों का नतीजा नहीं निकला.
टी ट्वेंटी में भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने टी ट्वेंटी विश्वकप जीता और टी ट्वेंटी में महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे सफल कप्तान रहें.
यह भी पढ़े : बतौर कप्तान जो धोनी, सचिन और गावस्कर नहीं कर पायें वो कर दिखाया विराट कोहली ने
अब महेंद्र सिंह धोनी बतौर बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा.