महेन्द्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर एक और कीर्तिमान के करीब, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दुसरे टी-20 में हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि 1

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं है। महेन्द्र सिंह धोनी ने विश्व क्रिकेट में ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर लिए हैं जिससे वो स्वाभाविक तौर पर महान खिलाड़ी बन चुके हैं। महेन्द्र सिंह धोनी सीमित ओवर की क्रिकेट के एक बड़े बल्लेबाज हैं लेकिन इसके साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी की विकेटकीपिंग की काबिलियत को आखिर कौन भूल सकता है।

महेन्द्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर एक और कीर्तिमान के करीब, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दुसरे टी-20 में हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि 2

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी ने हाल ही हासिल किया एक और मील का पत्थर

महेन्द्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे महान विकेटकीपर के रूप में शुमार हो चुके हैं। महेन्द्र सिंह धोनी के विकेट के पीछे चपलता की कहानी उनके रिकॉर्ड बयां करते हैं। हाल ही में महेन्द्र सिंह धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों की वनडे सीरीज के अंतिम मैच में वनडे क्रिकेट में 400 शिकार का कीर्तिमान हासिल किया था।

महेन्द्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर एक और कीर्तिमान के करीब, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दुसरे टी-20 में हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि 3

धोनी एक और कीर्तिमान के पास

Advertisment
Advertisment

विकेट के पीछे अपनी चुस्ती-फुर्ती से कई कमाल कर चुके एम एस धोनी ने वनडे क्रिकेट में 400 शिकार करने के कीर्तिमान को पूरा किए अभी दो दिन ही हुए हैं कि महेन्द्र सिंह धोनी के लिए बतौर विकेटकीपर एक और बड़ा रिकॉर्ड इंतजार कर रहा है। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का जोहान्सबर्ग में आगाज होने वाला है। इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के एक बड़े रिकॉर्ड को अंजाम देने के बिल्कुल नजदीक खड़े हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर एक और कीर्तिमान के करीब, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दुसरे टी-20 में हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि 4

टी-20 क्रिकेट में धोनी 50 कैच से 2 कदम दूर

महेन्द्र सिंह धोनी के नाम अभी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 47 कैच दर्ज हो चुके हैं। अब वो अपने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में कैचों का पचाया पूरे करने से केवल 3 कैच दूर हैं और जोहान्सबर्ग में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में धोनी तीन कैच पकड़ने के साथ ही अपने कैचों की संख्या को 50 तक पहुंचा देंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बनने का गौरव हासिल कर लेंगे।

महेन्द्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर एक और कीर्तिमान के करीब, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दुसरे टी-20 में हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि 5

धोनी के नाम में इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार

महेन्द्र सिंह धोनी ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 85 मैच खेल लिए हैं। इसमें धोनी ने 77 शिकार किए हैं। धोनी विश्व इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर हैं। धोनी ने जहां 48 कैच लिए हैं, तो वहीं 29 स्टंपिंग की है। धोनी के बाद पाकिस्तान के कामरान अकमल के नाम दूसरे सबसे ज्यादा 60 शिकार हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर एक और कीर्तिमान के करीब, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दुसरे टी-20 में हासिल कर सकते हैं ये बड़ी उपलब्धि 6