आज भी जब रवि शास्त्री कॉमेंट्री करते नजर आते है तो उनका व्यक्तित्व सभी को प्रभावित कर देता है। शास्त्री 1981 से 1992 के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा रहे और उन्होंने इस दौरान कई यादगार पारियां खेली। यही कारण है आज भी उनका चपाती शॉट लोगों के जहन में बैठा हुआ है।
शास्त्री की दीवानी ने खून से लिखा आई लव यू
जिस समय रवि शास्त्री टीम इंडिया से जुड़े थे लड़कियां उनकी दीवानी हुआ करती थीं। इसी कारण से मीडिया का ध्यान भी उन पर रहता था। एक बार एक टीवी शो में दिखाया गया था कि किस प्रकार एक लड़की ने अपने हाथ पर ब्लेड से उनके लिए आई लव यू लिखा था। रवि शास्त्री हैंडसम लुक और क्रिकेट के ग्लैमर ने उनकी फीमेल फैन की संख्या काफी बढ़ा दी थी।