VIDEO: धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस 1

बता दें की हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट वनडे और बाद में 3-0 मैचों की सीरीज जीतने के बाद इस साल कुछ आराम कर रही है हालाँकि 5 जनवरी से अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इसी बीच टी 20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी रावत और बेटी जीवा के साथ बड़े अच्छे से क्रिसमस मनाया है जिसके वीडियो इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखे जा सकते हैं।

इसी बीच आपको बता दें कि क्रिसमस सेलिब्रेशन के ये वीडियो धोनी की बेटी जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट किये गए हैं। बता दें कि in वीडियो में बेटी जीवा बड़े ही प्यार से गाना गा रही हैं जिसमें मैरी क्रिसमस के बोल सुनाई दे रहे हैं। इसी बीच आपको बता दें कि यह वीडियो एम एस धोनी की पत्नी साक्षी ने शूट किया है।

Advertisment
Advertisment

https://www.instagram.com/p/BdH7GdCH7AA/

आपको बता दें कि बीते दिनों धोनी ने जीवा के नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है जिसमें हमेशा कुछ न कुछ जीवा और धोनी के हलचल के बारे में देखने को मिलता ही हैं । इसी बीच ऐसा लगता है कि धोनी की प्यारी बेटी जीवा को गाना गाने का बहुत शौक है इस कारण इनके कई गाने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने मिलते हैं। इससे पहले भी जीवा के अकाउंट से गाने गाते हुए जीवा के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गए थे जिसमें एक बार जीवा मलयालम भाषा में गाना गाती हुई दिखाई दे रही थी। इस प्रकार भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेले गए अंतिम टी 20 मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सैंटा क्लॉज की टोपी पहने हुए नजर आए थे।
VIDEO: धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस 2

गौरतलब है कि भारत ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गई तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम को 88 रनों से हरा दिया था और इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका पर क्लीन स्वीप भाई कर दिया था। बता दें कि इस मुकाबले में धोनी को कोई बड़ी पारी खेलने का मौका तो नहीं मिला क्योंकि टारगेट छोटा ही था लेकिन फिर भी विजयी ही रन धोनी ने अपने चिर परिचित अंदाज में लगाया। आपको याद दिला दें कि एम एस धोनी ने इसी ग्राउंड पर 2011 के क्रिकेट विश्व कप में थिसारा परेरा की गेंद पर विजयी छक्का लगाया था और इस मैच में वही गेंदबाज सामने था लेकिन छक्के की जगह चौका ही लगा पाए।

RAJU JANGID

क्रिकेट का दीवाना हूँ तो इस पर लिखना तो बनता है।