एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी का "कौन तुझे" रोमांटिक गाना हुआ रिलीज 1

फिल्‍म में धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका का किरदार अभिनेत्री दिशा पटानी ने निभाया है। सफल भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन की कहानी अब राज बनकर नहीं रह जायेगी।  उनकी बायोपिक महेंद्र सिंह धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के निकलते ही धोनी के जीवन का सच एक खुली किताब की तरह होगा। फिल्‍म की रिलीज से पहले ही लोगों में इसकी धूम मची हुई है। धोनी के फैन तेजी से गानों और गीतों कों साझा कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: अंतिम गेंद पर जीत न दिला पाने पर प्रसंशक ने बनाया धोनी का मजाक, लेकिन सुशांत ने दिया धोनी की स्टाइल में जबाब

Advertisment
Advertisment

फिल्‍म का एक गीत ‘कौन तुझे’ अभी कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। जिसमें धोनी और उनकी गर्लफैंड के बीच के प्‍यार और धोनी के क्रिकेट संघर्ष को दिखाया गया है। देखा जाए तो किसी से भी ये बात छुपी नहीं है कि धोनी लोगों के दिलो पर राज करते हैं।

ऐसे में उनकी सार्वजनिक उपस्थिति मुसीबत को आमंत्रित कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को कोई ठोस कदम उठाना पड़ सकता है। उनके रिश्ते के उस चरण में धोनी प्रियंका के साथ सामान्‍य प्रेमी जोड़े की तरह समय बिताना चाहता थे। जहां कोई सुरक्षा और भीड़ न हो।

यह भी पढ़े: धोनी के प्रसंशको के लिए बुरी खबर: भारतीय कप्तान पर लगा गम्भीर आरोप

इस बात को दिमाग में रखकर वो एक मॉल में खरीददारी करने जाते हैं। ताजुब की बात ये है कि इस दौरान उन्‍हें कोई पहचान नहीं पाता। इस दौरान उनकी गर्लफैंड धोनी के लिए घड़ी खरीद रही होती है। जिसके बाद दोनो हवाई जहाज में एक साथ सफर करते हैं। फिल्‍म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाने के लिए नीले रंग की टीम की जर्सी पहनी हुई है।

Advertisment
Advertisment

इस जोड़े ने धोनी के व्‍यस्‍त समय को दूर कर शहर के दृश्‍यों का नजारा लिया और अपने समय को बेहतर तरीके से बिताया। प्रियंका और धोनी का यह प्‍यार देखने लायक है।

यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत पर गुस्सा हुए धोनी, कहा…………..

लेकिन कहानी का अंत दिल को छू लेने वाला है। जिसमें प्रियंका का एक्‍सीडेंट हो जाता है और वह मर जाती है। जिससे कहानी एक अलग मोड़ ले लेती है। जिससे धोनी के दिल को बड़ा झटका लगता है और वो स्‍तब्‍ध रह जाते हैं। अभिनेत्री दिशा पटानी ने धोनी की इस बायोपिक में प्रियंका का रोचक किरदार निभाया है। तो क्या धोनी का भी हश्र गांगुली और अजहर कि तरह होगा?