महेंद्र सिंह धोनी लेकर आये एक ऐसा एप, जो खिलाड़ियों के सपने पुरे करने में करेगा मदद 1

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे कामयाब कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय खेल जगत के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि समूचे खेल जगत में मानी जाती है। महेन्द्र सिंह धोनी खुद तो एक क्रिकेटर हैं, लेकिन वो भारत में दूसरे खेलों के खिलाड़ियों की भी मदद करने के लिए हमेशा ही तत्पर दिखाई देते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी दूसरे खिलाड़ियों के लिए अपनी ओर से यथासंभव मदद करने की पूरी कोशिश करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी लेकर आये एक ऐसा एप, जो खिलाड़ियों के सपने पुरे करने में करेगा मदद 2

Advertisment
Advertisment

धोनी  एक बार फिर खिलाड़ियों की मदद के लिए लाए एप

इसी को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और स्पोर्टिंग टैलेंट एप रन एडम ने मिलकर  भारतीय एथलिटों को समझने की मदद करने के लिए एक नया प्लेटऑर्म तैयार किया है। धोनी और रन एडन ने एक साथ मिलकर एनालिस्टिक आधारित स्पोर्टिंग इकोसिस्टम एप तैयार किया है। इन नए एप से भारत में खेल की प्रतिभाओं की मदद करते हुए उन्हें उनके खेल को विकसित किया जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी लेकर आये एक ऐसा एप, जो खिलाड़ियों के सपने पुरे करने में करेगा मदद 3

इन जगहों के खिलाड़ियों को जोड़ेगा ये एप

Advertisment
Advertisment

रन एडम एप के माध्यम से अपने खेल को विकसित करने के सभी इच्छुक खिलाड़ियों  से जोड़ेगी, जिसमें स्कूलों, कोलेजो, एसोसिएशंस एकेडमी. फिटनेट उद्योग वैन्यू प्रदाता और प्रायोजक शामिल हैं। जिसमें खेल प्रतिभाओं के लिए एक संपूर्ण बाजार का निर्माण होता है।

महेंद्र सिंह धोनी लेकर आये एक ऐसा एप, जो खिलाड़ियों के सपने पुरे करने में करेगा मदद 4

खिलाडि़यों को चुनौतियों से निपटने में होगी आसानी

इसको लेकर धोनी ने कहा कि

रन एडम एक अनूठा मंच है। जिसमें खिलाड़ियों, एमच्योर से प्रो की मदद की जाएगी जिससे वो अपने सपनों हासिल करने में सफल हो। मैं खिलाड़ियों की चुनौतियों से परिचित हूं क्योंकि मैंने अपने शरूआती करियर में इसका सामना किया है। रन एडम को अपने प्रौद्योगिकी मंच के माध्यम से खिलाड़ियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधनों को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी, जो उच्च गुणवत्ता के कालेज, जगहों और प्रायोजकों तक आसान पहुंच प्रदान करेगी। जो सभी खिलाड़ियों के लिए अपने कौशल को बेहतर करने और प्रदर्शन में सुधार के लिए आवश्यक है।”

महेंद्र सिंह धोनी लेकर आये एक ऐसा एप, जो खिलाड़ियों के सपने पुरे करने में करेगा मदद 5

इस मंच पर धोनी का होना है एक विशेष लाभ

इसके अलावा रन एडम के मुख्य कार्यकारी येरागासेल्वन ने कहा कि “भारत 1.3 अरब का देश है और हम खेल में हमारी क्षमताओं से अभी बहुत दूर हैं। हमारी महात्वाकांक्षा प्रौद्योगिकी के माध्यम से प्रतिभा और संसाधनों को सक्षम करना है। और इस तरह से आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। इस मंच पर धोनी का होना का एक विशेष लाभ होगा।”