जब महेन्द्र सिंह धोनी ने इस एक टेस्ट पारी से कंगारूओं का किया था काम तमाम, टूटे थे कई रिकॉर्ड 1

महेन्द्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट में एक खास जगह बनाता है। महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को एक बल्लेबाज और एक कप्तान के रूप में कई यादगार पल दिए हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की काबिलियत पर वैसे तो किसी को कोई शक नहीं हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में धोनी के नाम को इतना ज्यादा याद नहीं किया जाता। महेन्द्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में कोई खास कारनामा नहीं किया है।

जब महेन्द्र सिंह धोनी ने इस एक टेस्ट पारी से कंगारूओं का किया था काम तमाम, टूटे थे कई रिकॉर्ड 2

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन खेली थी अपनी सबसे बड़ी टेस्ट पारी

लेकिन धोनी के बल्ले ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा किया जो कोई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर सका। महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2013 में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक विकेटकीपरके तौर पर सबसे बड़ी पारी खेली थी। महेन्द्र सिंह धोनी की उस पारी को आज यानि 24 फरवरी को पूरे पांच साल हो गए हैं।

 

जब महेन्द्र सिंह धोनी ने इस एक टेस्ट पारी से कंगारूओं का किया था काम तमाम, टूटे थे कई रिकॉर्ड 3

Advertisment
Advertisment

 

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में धोनी ने किया था कंगारूओं का काम तमाम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच साल 2013 में 22 फरवरी को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुरू हुआ था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 320 रन पहली पारी में बनाए। इसके बाद दूसरे दिन भारतीय पारी शुरू हुई। महेन्द्र सिंह धोनी ने इस टेस्ट की पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की। धोनी ने दूसरे दिन बाद तीसरे दिन भी खेलना जारी रखा और 24 फरवरी को तीसरे दिन के खेल में शानदार दोहरा शतक लगाया। जो उनके टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक रहा। इसके साथ ही धोनी भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक विकेटकीपर के तौर पर पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

जब महेन्द्र सिंह धोनी ने इस एक टेस्ट पारी से कंगारूओं का किया था काम तमाम, टूटे थे कई रिकॉर्ड 4

पांच साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए थे 224 रन

महेन्द्र सिंह धोनी ने जिस मैदान में अपना टेस्ट करियर शुरू किया उसी मैदान में बेहतरीन दोहरा शतक बनाया। धोनी ने चेन्नई टेस्ट मैच में 265 गेंदो का सामना करते हुए 24 चौके और 6 छक्कों की मदद से 224 रन बनाए। धोनी ने इस पारी के साथ ही कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाए। जिस पर डालते हैं एक नजर

जब महेन्द्र सिंह धोनी ने इस एक टेस्ट पारी से कंगारूओं का किया था काम तमाम, टूटे थे कई रिकॉर्ड 5

1 महेन्द्र सिंह धोनी भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इस 224 रनों की पारी के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। धोनी से पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर बुधी कुंदरन ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में ही 192 रन बनाए थे।

2 इसके साथ ही धोनी ने विश्व टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर भी सबसे बड़ी पारी खेली थी। धोनी ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 164 रनों की पारी का रिकॉर्ड तोड़ा।

जब महेन्द्र सिंह धोनी ने इस एक टेस्ट पारी से कंगारूओं का किया था काम तमाम, टूटे थे कई रिकॉर्ड 6

3 महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक कप्तान के तौर पर भी सबसे बड़ी पारी खेली। भारतीय टीम में कप्तान के तौर पर इससे पहले सबसे बड़ी पारी सचिन तेंदुलकर के नाम थी जो उन्होंने साल 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 217 रनों की पारी खेली थी

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करे।