#शोक: इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जेन ब्रिटिन का महज 58 साल की उम्र में हुआ निधन 1

इंग्लैंड के क्रिकेट से एक बुरी खबर आयी है। इंग्लैंड की पूर्व विश्वविजेता महिला क्रिकेटर जेन ब्रिटिन का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। इंग्लैंड महिला क्रिकेट इतिहास की शानदार खिलाड़ियों में से एक रही जेन ब्रिटिन का लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया है। जेन ब्रिटिन इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के लिए 1993 के विश्वकप का खिताब जीतने वाली टीम की सदस्या रही हैं। जेन ब्रिटिन ने इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा योगदान दिया था।

#शोक: इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जेन ब्रिटिन का महज 58 साल की उम्र में हुआ निधन 2

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड की सबसे शानदार महिला क्रिकेटरों में रहा था जेन ब्रिटिन का नाम

बल्लेबाजी में शानदार रिकॉर्ड रखने वाली जेन ब्रिटिन ने इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए 27 टेस्ट मैचों के साथ ही 63 वनडे मैचों में प्रतिनिधित्व किया है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए जेन ब्रिटिन के नाम एक समय टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 1935 रन बनाने रिकॉर्ड रहा साथ ही चार्लोस एडवर्ड्स के 2003 में इस रिकॉर्ड तक पहुंचने से पहले जेन ब्रिटिन के नाम ही इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रहा है।

#शोक: इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जेन ब्रिटिन का महज 58 साल की उम्र में हुआ निधन 3

टेस्ट और वनडे दोनों में थी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

Advertisment
Advertisment

वहीं वनडे क्रिकेट में भी 2121 रनों के जेन ब्रिटिन के रिकॉर्ड को भी चार्लोस एडवर्ड्स ने पार किया। ये दोनों ही रिकॉर्ड 2003 से पहले जेन ब्रिटिन के नाम थे। इसके साथ ही जेन ब्रिटिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 5 शतक शुमार रहे साथ ही वनडे क्रिकेट में भी ब्रिटिन के बल्ले से पाच शतक निकले। टेस्ट क्रिकेट में जेन ब्रिटिन का बेस्ट स्कोर 167 रन रहा जो उन्होनें 1998 में बनाया था। इसके अलावा जेन ब्रिटिन ने काउंटी क्रिकेट में सर्रे की टीम का प्रतिनिधित्व किया।

#शोक: इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जेन ब्रिटिन का महज 58 साल की उम्र में हुआ निधन 4

इंग्लैंड क्रिकेट गलियारों में जेन ब्रिटिन के निधन पर जताया शोक

जेन ब्रिटिन के निधन के बाद इंग्लैंड के महिला क्रिकेट गलियारों में शोक की लहर है। इंग्लैंड के कई महिला क्रिकेटरों ने जेन ब्रिटिन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। जेन ब्रिटिन के निधन को लेकर इंग्लैंड की पूर्व क्रिकेटर चार्लोस एडवर्ड्स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “वो मेरी बढ़ती हुई आदर्श के रूप में रही हैं। वो बहुत ही शांत, सुरूचिपूर्ण, दृढ़ और बहुत ही विनम्र थी। ये तो सर्वश्रेष्ठ में से एक रही है। यादों के लिए धन्यवाद जेबी।” इसके अलावा सर्रे क्रिकेट ने भी जेन ब्रिटिन के निधन पर दुःख जताया।