ये हैं वो पांच विवाद जिनके बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी कभी नहीं बन पाए अच्छे दोस्त 1

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाला हर मैच बेहद दिलचस्प होता है। इस मैच को भारत और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि विश्व के करोड़ों दर्शक देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। बॉर्डर की दुश्मनी को भूल कर सभी खिलाड़ी मैदान पर दमखम दिखाने उतरते हैं। लेकिन कई बार मैदान पर भी स्थितियां असहज होने लगती हैं। हालांकि अंपयार की सूजबूझ की वजह से मामला शांत होने लगता है।

4 जून को भारत को पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है। एक लम्बे वक्त के बाद एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के टीमें मैदान पर शानदार प्रदर्शन करती नजर आएंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों में दर्शकों का उत्सुक होना परंपरा बन गयी है। नतीजतन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और पाक के बीच खेले जाने वाले मैच की सभी टिकटें थोड़ी ही देर में बिक गयी थीं। आईये इस मैच से पहले बताते हैं भारत और पाक के बीच हुए पांच सबसे बड़े विवादों को जानते हैं – विडियो : गुजरात के खिलाफ मिली हार के बीच अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके उमेश यादव और कर बैठे ये शर्मनाक हरकत

Advertisment
Advertisment

मोरे – मिंयादाद 1992 

ये हैं वो पांच विवाद जिनके बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी कभी नहीं बन पाए अच्छे दोस्त 2

भारत और पाकिस्तान के मैच से विवाद का बहुत पुराना रिश्ता है। विश्वकप 1992 में भारतीय खिलाड़ी किरण मोरे और पाक खिलाड़ी जावेद मिंयादाद के बीच विवाद हो गया था। दरअसल ये दोनों ही टीमें आस्ट्रेलिया के सिडनी में मैच खेल रही थी। इस मैच में पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान मोरे और मिंयादाद के बीच विवाद हुआ था। दरअसल इस पारी के दौरान मोरे ने मिंयादाद को रन आउट की अपील की थी। तभी मिंयादाद ने मोरे को कुछ ऐसा कहा, जो बेहद खराब लगा। इसके बाद इस बात ने विवाद का रूप लेते ज्यादा वक्त नहीं लिया। हालांकि बाद में मामले को संभाल लिया गया।