2007 में ही धोनी को लेकर गौतम गंभीर ने की थी ये भविष्यवाणी जो अब हुई सच साबित 1

क्रिकेट के मैदान में अनगिनत रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान व दो बार भारतीय टीम को विश्वकप खिताब दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में सबकुछ पाया है.अजिंक्य रहाणे ने पहली बार तोड़ी चुप्पी बताया कौन है धोनी और कोहली में से बेहतर कप्तान, धोनी को लेकर शेयर की आँखों में आंसू ला देने वाला रहस्य

शायद ही क्रिकेट में ऐसी कोई उपलब्धि हो जो महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने नाम ना की हो, अपनी इन्ही उपलब्धियों के चलते महेन्द्र सिंह धोनी हर किसी के चहेते है, साथी क्रिकेटर भी महेन्द्र सिंह धोनी का बहुत सम्मान करते है, और उनके इसी सम्मान पर गौतम गंभीर ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर एक इंटरव्यू दिया है, जहा उन्होंने धोनी की काबिलियत को बहुत पहले ही पहचान बनाने की बात कही है.

Advertisment
Advertisment

समझ गया था धोनी हासिल करेंगे कई उपलब्धिया 

2007 में ही धोनी को लेकर गौतम गंभीर ने की थी ये भविष्यवाणी जो अब हुई सच साबित 2

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ओपनर गौतम गंभीर ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा “मैं जब महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 का टी20 विश्वकप खेल रहा था, तो मैं तब ही समझ गया था, कि महेन्द्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट करियर में अपनी बल्लेबाजी व अपनी कप्तानी के दम पर बहुत कुछ हासिल करेंगे जो आगे जाकर उन्होंने किया भी.”

बहुत समझदार कप्तान है धोनी 

Advertisment
Advertisment

2007 में ही धोनी को लेकर गौतम गंभीर ने की थी ये भविष्यवाणी जो अब हुई सच साबित 3

गौतम गंभीर ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर अपने इंटरव्यू में कहा “2007 के टी-20 विश्वकप में धोनी की कप्तानी ने मुझे काफी प्रभावित किया वो हर फैसले को बड़ी सोच- समझकर लेते थे, हर स्थिति में उनका कुल रहना मुझे बहुत प्रभावित करता था, वो हर खिलाड़ी पर भरोसा रखते थे, इसी लिए वो इतने सालों तक भारत के सफल कप्तान रहे, उनकी कप्तानी की जितनी तारीफ की जाये उतनी कम है.”श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले के पहले ये क्या कह गये उमेश यादव, क्या नहीं सुनते कोहली और शास्त्री की बात?

2004 में किया था धोनी ने डेब्यू 

2007 में ही धोनी को लेकर गौतम गंभीर ने की थी ये भविष्यवाणी जो अब हुई सच साबित 4
photo credit : Getty images

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना डेब्यू मैच 2004 में किया था, अपने डेब्यू मैच में धोनी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे, मगर पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई अपनी 148  रन की विस्फोटक पारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कभी वापस मुड़कर नहीं देखा.

ऐसे रहे है धोनी के अबतक के आकड़े

2007 में ही धोनी को लेकर गौतम गंभीर ने की थी ये भविष्यवाणी जो अब हुई सच साबित 5

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अन्तराष्ट्रीय करियर में 296 एकदिवसीय मैच खेले हैं, जिनमे 51 से अधिक की औसत से 9496 रन बनाए हैं, उन्होंने 90 टेस्ट और 77 टी 20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमे क्रमश 4876 और 1211 रन बनाए हैं.

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul