युवराज सिंह की पत्नी हजेल कीच का हैरी पॉटर से है गहरा सम्बन्ध 1

भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर और आक्रामक बल्लेबाज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने हुस्न और अदाकारी के जलवे भी दिखा चुकी हैं.

युवराज सिंह और हजेल कीच एक दुसरे के साथ शादी करने से पहले पिछले चार सालों से एक दुसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन नवंबर 30 को युवी और हजेल हमेशा-हमेशा के लिए एक दुसरे के हो गये.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: युवराज सिंह से शादी के बाद बदला हेजल कीच का नाम,अब इस नाम से जानी जायेंगी हेजल

पर क्या आपको याद हैं या फिर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं, कि सिक्सर किंग युवराज की पत्नी हजेल को आपने किस बड़ी  हॉलीवुड फिल्म में अभिनय करते देखा हैं? सोचो-सोचो नहीं ना.

hazel-a7-031216हॉलीवुड की सबसे मशहुर फिल्म हैरी पॉटर को आपने अनेको मर्ताब देखा होगा, पर क्‍या आप को कभी हेजल नजर आईं इस फिल्म में. हेजल ने हैरी पॉटर फिल्म की एक नहीं बल्कि काफी सीरीजो में काम किया है. इन हैरी पॉटर में नज़र आई हैं, हजेल.

यह भी पढ़े: 22 टेस्ट मैचों बाद आँकड़ो के आधार पर ग्लेन मैक्ग्रा और हेजलवुड में कौन है बेहतर?

Advertisment
Advertisment

”हैरी पॉटर एंड द फिलॉसोफर्स स्टोन, हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ सीक्रेट्स और हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ अज्काबान” में वो हैरी की दोस्त बनी हैं.

hazel-keech-images-wallpapers-hd-photos-1हजेल का जन्म इंग्लैंड में हुआ हैं. हजेल जब 18 साल की थी तब वो सबसे पहले भारत घुमने आई थी. पर किस को पता था, कि हजेल अब सदा यही की होकर रह जायेंगी.

यह भी देखे: विडियो : देखें युवराज सिंह और हेज़ल किच का एयरपोर्ट पर भंगड़ा

उस वक़्त के बाद बॉलीवुड से हेजल को मॉडलिंग का ऑफर मिल इसके बाद वो बॉडीगार्ड मूवी में करीना कपूर की दोस्‍त का किरदार निभाते हुए नजर आई. यही से हजेल को सबसे बड़ी पहचान मिली थी.

hezal-a1-031216

हजेल का सफर नहीं थमा, कुछ समय बाद हजेल सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 में नजर आईं थी.  इसके बाद उन्‍होंने झलक दिखला जा और कॉमेडी शो में भी अपना जलवा दिखाया, लेकिन सबसे ज्यादा फेमस वो साल 2012 में आई एक फिल्म में एक आइटम सॉन्‍ग ‘आ अण्टे अमलापूरम’ से हुई. फिल्म हीर एंड हीरो में भी एक आइटम सॉंग में हेजल ने अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया था.

hazel_keech_at_the_launch_of_dongri_to_dubai_book_1

हेजल को सबसे पहला ब्रेक साल 2007 में तमिल फिल्म बिल्ला से मिला था. उस फिल्‍म में भी उनका आइटम सॉन्ग बहुत पॉपुलर हुआ. हेजल को घूमने का बहुत शौक है और वॉटर स्पोर्ट्स में उन्हें सर्फिंग बहुत पसंद है. वो पॉन्डिचेरी में खासतौर पर वॉटर सर्फिंग क्लासेज लेती हैं.

यह भी पढ़े: हेज़ल के साथ सात फेरे लेने से पहले, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ रहे है युवराज सिंह के सम्बन्ध

अब हजेल कीच युवराज सिंह की पत्नी के रूप में जानी जायेगी. दोनों की दो-दो बार शादी हुई हैं. एक बार पंजाब और एक बार गोवा में.

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.