किसने क्या कहा: मुख्य चयनकर्ता ने दी धोनी को टीम से बाहर करने की धमकी, जिसके बाद भड़के लोगो ने कही ये बात 1

भारत के महान बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहें हैं. टीम के मुख्य चयनकर्ता एमके प्रसाद ने धोनी को लेकर चौकाने वाला बयान देते हुए कहा था कि अगर धोनी को अब टीम में जगह बनानी है, तो उन्हें लगातार अब प्रदर्शन करना होगा. जिसके बाद धोनी के फैन्स का गुस्सा सोशल मीडिया पर जमकर सामने आया.

धोनी को अब करना पड़ेगा प्रदर्शन 

Advertisment
Advertisment

किसने क्या कहा: मुख्य चयनकर्ता ने दी धोनी को टीम से बाहर करने की धमकी, जिसके बाद भड़के लोगो ने कही ये बात 2

धोनी ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ वन डे मैच में 132 रन की शानदार पारी खेल कर शुरुआत की थी. धोनी की पारी के बाद उनका प्रदर्शन लगतार गिरता जा रहा है. वेस्ट इंडीज के खिलाफ उन्होंने भारत की तरफ से  सबसे धीमी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. हाल में ही आलोचकों ने धोनी को लेकर कहा है कि अब धोनी को भी मान लेना चाहिए कि वो अब क्रिकेट में अच्छे फिनिशर नही रहें है.

किसने क्या कहा: मुख्य चयनकर्ता ने दी धोनी को टीम से बाहर करने की धमकी, जिसके बाद भड़के लोगो ने कही ये बात 3

ऐसे में मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने धोनी को लेकर कहा कि जब भी टीम की चर्चा होती है तो हम सभी संभावनाओं के बारें में सोचते हैं. ये बात सिर्फ धोनी की नही है. जब भी किसी भी खिलाड़ी की उम्र बढती है, तो ये सवाल उठने शुरू हो जाते है.

Advertisment
Advertisment

मैंने हाल में ही अगासी की किताब पढ़ी थी. उन्होंने 30 साल की उम्र तक सिर्फ 2 या 3 तीन ख़िताब ही नाम किये थे, लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन लगातार अच्छा होता गया. मीडिया ने उनसे सन्यास के बारें में बात करना बंद कर दिया था. उन्होंने अपना करियर 36 साल तक जारी रखा.

उन्होंने आगे कहा कि ठीक उसी तरह से अगर धोनी हमारे लिए अच्छा करते है, तो हम विकल्प नही देखेंगे, लेकिन अगर वो अच्छा नही कर पाते है तो हमे विकल्प की ओर ध्यान देना पड़ेगा.

आप को बता दे की धोनी का प्रदर्शन पिछ्ले 13 मैचों में सिर्फ 278 रन बनाए है. आईपीएल के दौरान भी उनकी बल्लेबाज़ी पर काफी सवाल उठ चुके हैं.

लोगो ने दी प्रतिक्रिया 

प्रसाद के इस बयान के बाद धोनी के फैन्स ने एक फिर से सोशल मीडिया पर गुस्सा दिखाया.

https://twitter.com/crazyCancer_ian/status/897314000538435586?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fsportzwiki.com%2Fcricket%2Ffans-slam-chief-selector-msk-prasad-after-his-remarks-on-ms-dhoni%2F

https://twitter.com/aditya_msd/status/897123450686513152?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fsportzwiki.com%2Fcricket%2Ffans-slam-chief-selector-msk-prasad-after-his-remarks-on-ms-dhoni%2F