साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की रैंकिंग पर कैसे और कितना पड़ेगा फर्क? जाने किस स्थान पर होगी भारतीय टीम 1

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 5-1 से वनडे सीरीज में भी हरा आईसीसी की रैंकिंग में अपना स्थान नंबर-1 कर लिया है.

अब भारतीय टीम अगर साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 भी हरा देती है, तो भारतीय टीम आईसीसी की टी20 रैंकिंग में भी  नंबर-1 पायदान के काफी करीब पहुंच जाएगी.

Advertisment
Advertisment

लगातार 5 टी20 मैच और जीतने के बाद बन जायेगी सभी फॉर्मेट में नंबर एक टीम 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की रैंकिंग पर कैसे और कितना पड़ेगा फर्क? जाने किस स्थान पर होगी भारतीय टीम 2

भारतीय टीम अभी आईसीसी की वनडे और टेस्ट रैंकिंग दोनों में ही नंबर एक है और अब भारत की टीम टी20 में भी नंबर-1 बन सकती है. भारत के पास एक सुनहरा मौका भी है कि भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 हो सकती है.

लेकिन इसके लिए भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज के तीनों मैच हराने के अलावा इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ होने वाले ट्राई सीरीज में 6 मार्च को श्रीलंका, 8 मार्च को बांग्लादेश और 12 मार्च को फिर से श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले जीतने होंगे. जिसका मतलब यह साफ़ है, कि अगर भारतीय टीम लगातार 6 टी-20 मैच जीतती है, तो नंबर-1 बन जायेगी.

Advertisment
Advertisment

जिसमे से भारतीय टीम ने अपना पहला टी-20 मैच जीत भी लिया है बस अब भारतीय टीम को लगातार 5 टी-20 मैच और जीतने है. अगर भारत अब अपने आने वालें पांचों टी20 मैच जीत जाती है, तो वह इतिहास रचते हुए पहली बार सभी तरह के फॉर्मेट में नंबर-1 टीम बन जायेगी.

साउथ अफ्रीका को 3-0 से हराने के बाद इस समीकरण से बन सकती है नंबर-2 

virat kohli

आपकों बता दे, कि भारतीय टीम अभी आईसीसी रैंकिंग में 121 अंको के साथ के तीसरे स्थान पर है और अगर वह साउथ अफ्रीका की टीम को 3-0 से इस सीरीज में हरा देती है, तो भारतीय टीम तीसरे स्थान पर ही रहेगी, लेकिन भारतीय टीम के आईसीसी रैंकिंग में 123 अंक हो जायेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के भी अभी टी-20 रैंकिंग में 123 अंक है और अगर वह न्यूजीलैंड के संग होने वाला ट्राई सीरीज का फाइनल मैच हार जाता है, तो भारत की टीम दुसरे स्थान पर आ सकती है, लेकिन इसके लिए भारत को भी साउथ अफ्रीका को सीरीज के बाकि दो मैच हराने होंगे, लेकिन अगर ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच जीत जाता है और भारत साउथ अफ्रीका को 3-0 से भी हरा देते है, तो भारत आईसीस टी20 रैंकिंग में नंबर-3 के स्थान पर ही रहेगी.

2-1 से सीरीज जीतने पर भी रहेगी तीसरे स्थान पर ही 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की रैंकिंग पर कैसे और कितना पड़ेगा फर्क? जाने किस स्थान पर होगी भारतीय टीम 3

आपकों यह भी बता दे, कि अगर भारतीय टीम 2-1 से साउथ से सीरीज जीतती है तो भी भारतीय टीम की रैंकिंग में बदलाव आने वाला नहीं है.

भारतीय टीम के 2-1 से सीरीज जीतने के बाद भारत के 122 अंक हो जायेंगे और वह न्यूजीलैंड से ऊपर व ऑस्ट्रेलिया व पाकिस्तान की टीम से नीचे ही रहेगी.

साउथ अफ्रीका से 2-1 से सीरीज जीतने पर भारत आ जायेगा नंबर-4 पर 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की रैंकिंग पर कैसे और कितना पड़ेगा फर्क? जाने किस स्थान पर होगी भारतीय टीम 4

अगर भारतीय टीम इस सीरीज को 2-1 से हारती है तो भारतीय टीम के आईसीसी रैंकिंग पर 117 अंक हो जायेंगे और वह चौथे स्थान पर लुढ़क सकती है.

वही साउथ अफ्रीका अभी छठे पायदान पर है. अगर साउथ अफ्रीका सीरीज के बाकि दो मैच जीतती है, तो वह आईसीसी रैंकिंग में पांचवे स्थान पर आ जायेगी और बाकि दो मैच हारती है तो वह 7वें पायदान पर आ जायेगी.

इस प्रकार है ताजा आईसीसी की टी20 रैंकिंग :

  रैंकिंग              टीम                        अंक 

1                पाकिस्तान                    126

2                ऑस्ट्रेलिया                     123

3                  भारत                        121

4                 न्यूजीलैंड                      120

5                  वेस्टइंडीज                     115

6                  साउथ अफ्रीका               112

7                  इंग्लैंड                         112

8                  श्रीलंका                        93

9                  अफगानिस्तान                 88

10                बांग्लादेश                      74

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul