अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट कौंसिल (आईसीसी) ने आज घोषणा की हैं कि पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक को 21 सितम्बर, बुधवार गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में आयोजित कार्यक्रम में आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा दिया जायेगा.
आईसीसी मुख्य अधिकारी डेविड रिचर्डसन पाकिस्तान समय अनुसार 10.30 आईसीसी चैंपियनशिप गदा देंगे, जिसके बाद 11.00 बजे पत्रकार सम्मलेन होगा.
यह भी पढ़े : भारत कों मात देकर पाकिस्तान बना नम्बर 1
आईसीसी ने वर्ष 2003 में रैंकिंग सिस्टम प्रणाली शुरू की थी, जबसे पाकिस्तान टीम पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुची हैं. इंग्लैंड में 4 टेस्ट मैचो की सीरीज 2-2 से बराबर रहने पर पाकिस्तान को रैंकिंग में फायदा पंहुचा था, इसके आलावा श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से टेस्ट सीरीज हराया और भारत बनाम वेस्टइंडीज 4 टेस्ट मैचो की सीरीज का चौथा मैच बारिश रद्द होने बाद पाकिस्तान की टीम रैंकिंग में फायदा पंहुचा और भारत को पीछे छोड़कर पाकिस्तान टीम पहले पायदान पर पहुची थी.
पाकिस्तान की टीम 111 अंको के साथ टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर है, जबकि भारत 110 अंको के साथ दुसरे पायदान पर हैं. तीसरे और चौथे पायदान की टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के 108-108 अंक हैं. रैंकिंग में टॉप 7 टीमों में केवल 16 अंको का फासला हैं.
यह भी पढ़े : टेस्ट का किंग बनने के बाद पाकिस्तान ने उड़ाया टीम इंडिया के कप्तान का मजाक
आईसीसी टीम टेस्ट रैंकिंग :-
रैंक | टीम | पॉइंट्स |
1 | पाकिस्तान | 111 |
2 | भारत | 110 |
3 | ऑस्ट्रेलिया | 108 |
4 | इंग्लैंड | 108 |
5 | दक्षिण अफ्रीका | 96 (+2) |
6 | श्रीलंका | 95 |
7 | न्यूज़ीलैण्ड | 95 (-2) |
8 | वेस्टइंडीज | 67 |
9 | बांग्लादेश | 57 |
10 | ज़िम्बाब्वे | 8 |