धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड का आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में धांसू प्रदर्शन, जानें कैसे हुआ संभव 1

महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म एम.एस.धोनी, द अनटोल्ड स्टोरी ने कई लोगों के लिए खास रही है। इस फिल्म से ही दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में पदार्पण किया है। दिशा ने धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा का किरदार निभाया है। प्रियंका की एक कार दुर्घटना में मौत हो जाती है। दिशा ने इस किरदार को बखूबी निभाया है। इसके लिए इनकी खूब तारीफ भी की गई थी।  वीडियो : मुंबई के खिलाफ रोमांचक जीत के हीरो बेन स्टोक्स ने किया बड़ा खुलासा, बताया कौन है टीम का हीरो और कौन है विलेन

आईपीएल के 10 वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी में अपने डांस का प्रदर्शन किया था। दरअसल पंजाब के दूसरे होम ग्राउंड होल्कर स्टेडियम में पंजाब और पुणे के मैच से पहले दिशा ने प्रदर्शन किया था। इस सीजन में यह पंजाब का पहला मैच था। दिशा ने यहां भी अपने उम्दा प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था। लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने वाली दिशा के फैंस की संख्या काफी बढ़ गई है।

Advertisment
Advertisment

संभव है कि दिशा के कई चाहने वालों ने आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में उनके प्रदर्शन को नहीं देखा होगा। इसलिए उन लोगों के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी।

दरअसल होटस्टार पर आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को देखा जा सकता है। होटस्टार ने आईपीएल से इसके अधिकार पहले ही खरीद लिए थे। इस पूरे कार्यक्रम को सोनी मैक्स, सोनी सिक्स और ईएसपीएन ने कवर किया है। शानदार प्रदर्शन कर नंबर एक टीम बनने के बाद भी बीसीसीआई ने विराट समेत पूरी टीम इंडिया के साथ किया कुछ ऐसा, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी

इस मुद्दे पर दिशा पटानी कहा था, कि इतने बड़े कार्यक्रम में हर व्यक्ति अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाना चाहेगा। जब दिशा को इसमें प्रदर्शन करने का मौका मिला तब उन्होंने तुरंत हां कह दिया। दिशा के मुताबिक उन्हें यहां प्रदर्शन कर बहुत ही अच्छा लगा है। उन्हें यकीन था, कि वो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी। बता दें कि दिशा ने कई गानों पर डांस किया था, जिनमें कौन तुझे चाहेगा, चुल्ल, लैला और बेफिक्रे शामिल हैं।