विडियो : अजिंक्य रहाणे ने एमएस धोनी और स्टीवन स्मिथ की कप्तानी की तुलना करते हुए दिया बड़ा बयान 1

आईपीएल के दसवें संस्करण में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में  7 विकेट से हराकर अपने इस आईपीएल के अभियान का शानदार आगाज किया है। गुरूवार को पुणे के एसीए स्टेडियम में हुए मैच में  राइजिंग पुणे सुपरजॉएंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 184 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के कप्तान स्मिथ और रहाणे की बेहतरीन पारी के दम पर इस आईपीएल की जीत के साथ शुरूआत की।स्मिथ की कप्तानी में खेलेंगे धोनी, लेकिन क्लार्क ने कहा कुछ ऐसा कि धोनी की बढ़ जायेगी और इज्जत

Advertisment
Advertisment

राइजिंग पुणे सुपरजायंट के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने जबरदस्त पारी खेलते हुए 84 रन बनाए। इस मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी 60 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच को लेकर रहाणे ने स्मिथ और धोनी दोनों की खूब तारीफ की।

आपको बता दें, कि धोनी को इसी साल की शुरूआत में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने कप्तानी से हटाकर स्मिथ को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया। रहाणे को मैच के बाद राइजिंग पुणे सुपरजायंट के पूर्व कप्तान धोनी और वर्तमान कप्तान स्मिथ के बीच बहस को लेकर सवाल पूछे गए जिसमें उन्होनें दोनों कप्तानों की बहुत ही तारीफ की।

रहाणे ने कहा कि, “सोचों स्टीवन स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की सभी फॉर्मेट में कप्तानी कर रहे है। मेरे लिए धोनी अबतक के सबसे अच्छे कप्तान है। ये इस टीम की तरफ से स्मिथ की कप्तानी में पहला मैच था। लेकिन वो धोनी से काफी कुछ सिख रहे थे। स्मिथ को कई बार मैच के दौरान धोनी से सलाह लेते देखा गया। और धोनी ने भी बेजिझक स्मिथ को सलाह देते नजर आए। ये एक कप्तान के तौर पर दोनों ही ने अच्छी मिसाल दिखाई।”रिकी पोंटिंग ने आईपीएल में पुणे के मुकाबले से ठीक पहले स्टीव स्मिथ को दी यह सलाह

देखिए ये विडियों

Advertisment
Advertisment