IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 1

आईपीएल 2018 के लिए नीलामी प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को खरीद लिया है। इस बार की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा शुरू से अंतिम तक छाई रहीं। उन्होंने अपनी एक शानदार टीम तैयार की है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 21 खिलाड़ियों को खरीदा और उसके बाद उनके पास 10 लाख रुपये की राशि बच गई। हमने उनकी नई टीम के 21 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ियों को चुनकर प्लेयिंग इलेवन तैयार की हैं… आइए डालते हैं एक नजर

 

Advertisment
Advertisment

1. खिलाड़ी-                  कितने में बिके     किसने खरीदा          कौन था पीछे                बेस प्राइज

     केएल राहुल               11 करोड़            पंजाब                      राजस्थान                    2 करोड़

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए नंबर एक पर लोकेश राहुल बिल्कुल फिट हैं। बल्कि पंजाब ने लोकेश को बतौर ओपनर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर ही टीम में लिया भी है। पंजाब ने उन्हें 11 करोड़ की भारी भरकम कीमत में खरीदा है। राहुल दबाव में भी रन बनाना जानते हैं और जरूरत पड़ने पर वो नंबर तीन पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।    

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 2

Advertisment
Advertisment

2. खिलाड़ी-                  कितने में बिके     किसने खरीदा          कौन था पीछे                बेस प्राइज

   ऐरन फिंच                    6.20 करोड़      पंजाब                       राजस्थान               1.50 करोड़

दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ऐरोन फिंच ओपनिंग करेंगे तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ये दोनों मिलकर किसी भी टीम के गेंदबाजों को धो सकते हैं। ऐरोन फिंच का हालिया फॉर्म भी बेहद शानदार है, इसलिए किंग्स इलेवन पंजाब के लिए दूसरे नंबर पर ऐरोन फिंच फिट बैठते हैं।

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 3

 

 3. खिलाड़ी-        कितने में बिके      किसने खरीदा            कौन था पीछे                   बेस प्राइज

    करुण नायर       5.60 करोड़            पंजाब                   राजस्थान                   50 लाख

कर्नाटक के करूण नायर को भी किंग्स इलेवन पंजाब ने काफी भारी रकम देकर खरीदा है। करूण नायर नंबर 3 के लिए इस टीम में एकदम फिट लग रहे हैं। वो युवराज के साथ मिलकर मध्य क्रम संभाल सकते हैं और बड़े शॉट्स भी लगा सकते हैं।

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 4

 

4. खिलाड़ी-            कितने में बिके     किसने खरीदा          कौन था पीछे                   बेस प्राइज

  युवराज सिंह             2 करोड़               पंजाब                                                 2 करोड़

पंजाब के शेर युवराज सिंह दस साल बाद एक बार फिर अपनी घरेलू टीम में वापसी कर रहें हैं। हालांकि इस बार उनके नाम पर किसी ने बोली नहीं लगाई थी लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें एक बार में ले लिया। युवराज के आने से मीडिल ऑडर निश्चित तौर पर मजबूत हो गया है। उनका फॉर्म अगर सही रहा तो वो दूसरी सभी टीमों के लिए घातक साबित हो सकते हैं।

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 5

 

 

5. खिलाड़ी               कितने में बिके     किसने खरीदा          कौन था पीछे                     बेस प्राइज 

   डेविड मिलर             3 करोड़           RTM- पंजाब              मुंबई                       1.50 करोड़

 डेविड मिलर को किंग्स इलेवन पंजाब ने आरटीएम कार्ड से अपने पास रखा है। मिलर इस टीम में नंबर 5 पर रहेंगे। वो क्रिज पर आकर तेजी से रन बना सकते हैं। लंबे शॉट्स लगाने वाले डेविड मिलर पंजाब के लिए नंबर 5 पर एक    ताबड़तोड़ फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। 

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 6

 

6. खिलाड़ी-         कितने में बिके       किसने खरीदा          कौन था पीछे               बेस  प्राइज

 मनोज तिवारी        1 करोड़            पंजाब              हैदराबाद                              50 लाख

नंबर 6 पर हम मनोज तिवारी को इस टीम में रखेंगे। मनोज तिवारी एक निचने मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। टीम के जरूरत के हिसाब से वो दबाव में भी खेल सकते हैं साथ ही बेहतर कंडीसन होने पर तेज रन बनाने की भी क्षमता रखता है। लिहाजा हम मनोज तिवारी को नंबर 6 पर रखेंगे। हालांकि जरूरत के अनुसार मनोज तिवारी डेविड वार्नर से पहले नंबर 5 पर भी आ सकते हैं।

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 7

 

7. खिलाड़ी-         कितने में बिके       किसने खरीदा          कौन था पीछे               बेस  प्राइज

 मार्कस स्टोनिस     6.20 करोड़          पंजाब                     बेंगलोर                    2 करोड़

मार्कस स्टोइनिस एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और नंबर 7 के लिए परफेक्ट हैं। जरूरत पड़ने पर नंबर सात पर   आकर मार्कस टीम को संभाल भी सकते हैं और बड़े हिट्स लगाकर पारी फिनीश भी सकते हैं। वहीं साथ ही वो   बॉलिंग में भी जबरदस्त गेंदबाजी कर सकते हैं। हाल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए बॉलिंग और बैटिंग दोनों में काफी   अच्छा प्रदर्शन किया है।

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 8

 

8. खिलाड़ी-      कितने में बिके     किसने खरीदा             कौन था पीछे                   बेस प्राइज

अक्षर पटेल        6.75 करोड़         पंजाब ने किया था रिटेन

नंबर पर आठ पर हम अक्षर पटेल को रखेंगे। अक्षर पटेल को पंजाब ने पहले टी रिटेन किया था क्योंकि उन्होंने स्पिन गेंदबाजी और थोड़ी बहुत बल्लेबाजी से किंग्स इलेवन पंजाब के लिए काफी बढ़िया प्रदर्शन किया है। इसलिए हम उन्हें इस टीम में एक स्पिनर ऑलराउंडर के तौर पर नंबर 8 पर रखेंगे।

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 9

 

9.  खिलाड़ी-      कितने में बिके     किसने खरीदा           कौन था पीछे                    बेस प्राइज

  आर अश्विन      7.60 करोड़          पंजाब                    राजस्थान                         2 करोड़

ऑक्सन शुरू होने से पहले से ही सबकी नजर आर अश्विन पर थी। जैसी ही ऑक्सन में दूसरा नाम अश्विन का आया तो पंजाब ने उनके ऊपर बोली लगाने में बिल्कुल भी देरी नहीं की और उन्होंने खरीद लिया। हम किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए इस बार आर अश्विन को ही संभावित कप्तान के तौर पर चुनेंगे और वो एक स्पिनर के भूमिका में गेंदबाजी को काफी मजबूती प्रदान कर सकते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अश्विन का आईपीएल रिकॉर्ड सबको पता ही है। लिहाजा नंबर 9 पर हम आर अश्विन को जगह देंगे।

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 10

 

10.  खिलाड़ी-    कितने में बिके       किसने खरीदा            कौन था पीछे                    बेस प्राइज

      एंड्रयू टाय         7.20 करोड़          पंजाब                 चेन्नई                            1 करोड़

नीलामी के दूसरे दिन पंजाब के पास एक तेज गेंदबाज की कमी थी जो एंड्रयू टाय पर जाकर खत्म हुई। नंबर 10 पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में हम पेस गेंदबाज एंड्रयू टाय को रखेंगे। एंड्रयू टाय से हम ओपनिंग गेंदबाजी भी कराना चाहेंगे।

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 11

 

11. खिलाड़ी-      कितने में बिके       किसने खरीदा            कौन था पीछे                     बेस प्राइज

   मोहित शर्मा     2.40 करोड़        RTM – पंजाब                चेन्नई                          1.50 करोड़

नंबर 11 पर हम किंग्स इलेवन पंजाब की इस नई टीम में मोहित शर्मा को रखेंगे। मोहित शर्मा को पंजाब ने आरटीएम कार्ड का उपयोग करके अपनी टीम में रखा है। उन्होंने आईपीएल में पहले चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए काफी बार बढ़िया प्रदर्शन किया है। लिहाजा, मोहित को हम इस टीम में दूसरे मीडियम पेस गेंदबाज के तौर पर रखेंगे और एंड्रयू टाय के साथ गेंदबाजी की शुरुआत करना भी चाहेंगे।

IPL AUCTION: आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की क्या होगी बेस्ट प्लेयिंग इलेवन, देखे कौन होगा अंतिम 11 का हिस्सा 12