श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी टीम इंडिया की जीत से खुश तो हैं, लेकिन कप्तान विराट कोहली या ईशांत शर्मा के आक्रामक प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

उसने कहा, कि ईशांत इस टेस्ट सीरीज में एक अहम् भूमिका निभाई है, लेकिन उनका ब्यवहार श्रीलंकाई खिलाडियों के प्रति अच्छा नही रहा है| ईशांत इस टेस्ट सीरीज में 8 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 रन पुरे किये हैं| लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लगातार उलझते रहे हैं जिसके वजह से उन्हें अपने फीस का 65% जुर्माना भरना पड़ा है| बेदी ने इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है|

Advertisment
Advertisment

बेदी ने कह, कि विराट कोहली आक्रमकता की बात करते हैं और उधर ईशांत पर एक मैच का प्रतिबंध लग गया,क्या यही है आक्रमकता? जोकि विराट ब्यान दर ब्यान दिए जा रहा है और वो अपनी आक्रमकता जाहिर करने की कोशिस कर रहा है|

बेदी ने कहा अगर इस सीरीज में देखा जाए तो विराट का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन उन्हें अपने आक्रमकता पर नियंत्रण रखना होगा और अपने खिलाडियों के लिए एक रोल माडल की भूमिका निभानी होगी| बेदी ने विराट के कप्तानी के बारे में कहा, कि ये तो अभी शुरुआती दिन है अभी तो उसे बहुत कुछ करना है|

बेदी ने भारतीय टीम को जीत पर बधाई देते हुए कहा, कि उनका सामना कमजोर टीम से पड़ा था और इन खिलाड़ियों ने कोई कद्दू में तीर नहीं मार लिया है| अगर वो 3-0 से जीत हासिल की होती तो माना जाता की बड़ी जीत है| उसने कहा आप लोगों ने वही किया जो आप से उम्मीद की जा रही थी|

बेदी ने अश्विन के बारे में कहा, मै पहली बार इस खिलाड़ी को लगातार अच्छा खेलते हुए देख रहा हु| लेकिन बाकी खिलाड़ी तो बेकार हैं और एक कमजोर टीम के साथ जीत हासिल कर इतना उतावले हो गए हैं|

Advertisment
Advertisment

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...