जब आईपीएल के पहले सत्र में सबसे बड़ा अफेयर बनकर इन दो हस्तियों ने बटौरी थी सुर्खिया 1

आईपीएल को क्रिकेट के साथ ही चटपटी खबरों के लिए भी जाना जाता है। इसमें बॉलीवुड का तड़का भी लगता है, जो कि दर्शकों को काफी रास आता है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के साथ कई खिलाड़ियों का संबंध भी जोड़ा गया है। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनका अभी तक अभिनेत्रियों से रिश्ता चल रहा है। के एल राहुल और सरन एवं कुलकर्णी की बदौलत भारत के विजय रथ की शुरुआत

दरअसल एक समय ऐसा था, जब किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा को भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी युवराज सिंह के साथ जोड़ा गया था। हालांकि इन दोनों के बीच रिश्ता बन नहीं पाया। इससे पहले युवराज सिंह मनीषा लांबा, रिया सेन और दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर की सुर्खियां बटौर चुके हैं।

Advertisment
Advertisment

बात अगर प्रीति की करें तो 2008 में आईपीएल का आगाज हुआ था। उस समय पंजाब की कप्तानी युवराज सिंह के पास थी। इस दौरान मैच के बाद कई बार दोनों को साथ देखा गया था। 2008 और 2009 में युवराज ने पंजाब की कप्तानी करती हुए अच्छी पारियां खेलीं थी। साथ ही पंजाब को जीत भी दिलाई थी। पंजाब की जीत की खुशी में प्रीति ने कई बार युवराज सिंह को गर्मजोशी से गले लगाया था और साथ ही चूमा भी था।

इस दौरान प्रीति जिंटा और उनके बॉयफ्रेंड नेस वाडिया के संबंध कमजोर पड़ने लगे थे। हालांकि युवी इस अफेयर में ज्यादा चर्चित नहीं रह पाये थे। इस संबंध के बाद युवी हेजल कीच के साथ रिश्ते में बंध गए और शादी कर ली।  विडियो : कैच छोड़ने पर उमेश यादव पर भड़कने वाले गौतम गंभीर उसी ओवर में कर बैठे ऐसी बड़ी गलती और फिर..

इससे पहले प्रीति जिंटा को ब्रेट ली के साथ जोड़ा गया था। हालांकि यह काफी हद तक सही बात थी। क्योंकि इन दोनों को मैदान में गले लगते देखा गया है। प्रीति का इनसे युवी की तरह ही व्यहार होने लगा था। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए इन सब बातों को झुठला दिया था। उनका कहना था कि ये दोंनों खिलाड़ी उनके भाई समान हैं।