साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्लूजनर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया वर्तमान समय का सबसे अच्छा मैच फिनिशर 1

महेन्द्र सिंह धोनी…. भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल हैं। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी की तुलना विश्व के महान कप्तानों से की जाती है। एम एस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को कई ऐतिहासिक कामकाबी दिलायी है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी में मैदान में विरोधी टीम पर अपनी चतुर रणनीति से पासा पलटने के लिए जाने जाते हैं। कप्तानी के साथ ही विश्व क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का भी लोहा मनवाया है।

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्लूजनर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया वर्तमान समय का सबसे अच्छा मैच फिनिशर 2

Advertisment
Advertisment

धोनी ने कप्तानी के साथ बल्ले से भी मचायी धूम

भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान एमएस धोनी ने क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त धमाल मचाया है। धोनी ने अपने वनडे करियर में अब तक कई ऐसी पारियां खेली हैं जो निर्णायक साबित हुई हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे बड़े फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बनायी है। धोनी ने वनडे के फॉर्मेट में तो अपनी बल्लेबाजी काबिलियत से विश्व क्रिकेट में अपनी धूम मचायी है।कपिल देव ने विराट और धोनी नहीं बल्कि इस स्टार भारतीय खिलाड़ी के तारीफों के बाँधे पूल

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्लूजनर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया वर्तमान समय का सबसे अच्छा मैच फिनिशर 3

धोनी की टी-20 क्रिकेट की शैली पर उठते हैं सवाल

Advertisment
Advertisment

वनडे क्रिकेट में तो धोनी का कोई तोड़ नहीं है लेकिन उन्हें क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट यानि टी-20 क्रिकेट में इतना बड़ा बल्लेबाज नहीं माना जाता है। वैसे टी-20 क्रिकेट में धोनी का रिकॉर्ड तो बड़ा ही शानदार है, लेकिन टी-20 क्रिकेट जिस तरह की शैली है उसके अनुरूप धोनी बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी को टी-20 क्रिकेट का भी फिनिशर मानने को लेकर लगातार बहस होती रहती है। कई लोगों का मनना है कि धोनी टी-20 क्रिकेट में अपनी काबिलियत के साथ न्याय नहीं कर पाए।

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्लूजनर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया वर्तमान समय का सबसे अच्छा मैच फिनिशर 4

धोनी की काबिलियत पर सवाल उठाने वालों को क्लूजनर ने दिया जवाब

धोनी की टी-20 क्रिकेट में काबिलियत पर सवाल उठाने वाले लोगों को दक्षिण अफ्रीका के जबरदस्त ऑलराउंडर रहे लांस क्लूजनर ने जवाब दिया है। लांच क्लूजनर इन दिनों तमिलानाडूू में खेली जा रही तमिलनाडू प्रीमियर लीग में कोवई किंग्स टीम की कोचिंग टीम का हिस्सा हैं। क्लूजर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए धोनी को लेकर कहा कि “ये कहना हमेशा ही आसान रहता है कि कोई भी नीचे जा रहा है। आपको ये देखना है कि कौन उनके स्थान को भर सकता है। क्या वो व्यक्ति धोनी से बेहतर होगा। वो इस समय अब तक के सबसे अच्छे फिनिशर हैं। ऐसे में आप उनसे छुटकारा पाना क्यों चाहते हैं। मुझे लगता है कि इस तरह करने से भारत मूर्ख होगा।बीसीसीआई ने बढ़ाई भारतीय खिलाड़ियों की सैलरी, विराट और धोनी नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी क्लूजनर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया वर्तमान समय का सबसे अच्छा मैच फिनिशर 5