विडियो: पीटरसन ने धोनी से कहा था तुमसे बेहतर हूँ गोल्फर, फिर धोनी ने दिया सटीक और करारा जवाब 1

आईपीएल 10 में महेन्द्र सिंह धोनी पुणे की कप्तानी नहीं कर रहे हैं। लेकिन इतना जरूर है कि वो अब भी एक बॉस की भूमिका में नजर आते हैं। इसका एक उदाहरण आज (6अप्रैल) मुंबई और पुणे के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान देखने को मिला।  ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान स्टीव वॉ ने सचिन नहीं बल्कि इन दो खिलाड़ियों को बताया अपने समय के सबसे मुश्किल खिलाड़ी

दरअसल मैच के दौरान केविन पीटरसन कमेंट्री कर रहे थे। उस दौरान पीटरसन ने धोनी से मजाक करना चाहा। लिहाजा उन्होंने मनोज तिवारी से कहा, कि वो धोनी से कहें कि वो धोनी से कहीं ज्यादा अच्छी गोल्फ खेल लेते हैं। इस बात को मनोज ने धोनी तक पहुंचाया।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद धोनी ने मनोज से कहा कि वो पीटरसन से जाकर कहें कि “पीटरसन धोनी के पहले टेस्ट विकेट थे। इसके बाद पीटरसन ने कोई जवाब नहीं दिया।” हालांकि इसके बाद वो धोनी के बारे में कुछ नहीं बोले।

देखें विडियो :

अब तक धोनी को एक अच्छे कप्तान की भूमिका में देखा गया है। इसके साथ ही वो काफी मजाकिया इंसान भी हैं। ये बहुत कम लोग जानते हैं। झारखंड के इस खिलाड़ी को बहुत कम बार ही मजाक के मूड में देखा गया है। वो अक्सर गंभीर ही दिखते हैं।  श्रीलंका को हराकर बांग्लादेश ने अपने नाम किया ये बड़ा विश्व रिकॉर्ड, जो आज तक भारत भी नहीं कर सका

Advertisment
Advertisment

पुणे से पहले धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से बतौर कप्तान की भूमिका में खेल रहे थे। इन्होंने आईपीएल के 143 मैचों में कप्तानी की है और एक अच्छे की कप्तान के रूप में जाना जाता है।

आईपीएल में पुणे का दूसरा मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 8 अप्रैल को खेला जायेगा। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जायेगा। वहीं मुंबई दूसरा मैच 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है, जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा।