ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लर्क अब एक लड़की के पिता बन गए हैं| क्लर्क की पत्नी काइली ने एक बेटी को जन्म दिया है| दरअसल उनकी डिलीवरी का जो समय तय था उससे 5 सप्ताह पहले ही डिलीवरी हुई है| फिलहाल माँ और बेटी दोनों स्वस्थ हैं|

पेशे से माडल काइली ने अपनी प्रेग्नेंट होने की खबर जुलाई में दी थी| उन्होंने अभी कुछ दिन पहले ये कहा था कि वो क्रिसमस गिफ्ट की उम्मीद कर रही हैं| क्योंकि डॉक्टरों के मुताबिक़ उनकी डिलीवरी दिसंबर महीने में तय थी| लेकिन उनकी डिलीवरी निर्धारित समय से 5 सप्ताह पहले ही हो गयी है|

Advertisment
Advertisment

फिलहाल अभी बच्ची का कोई नाम नहीं रखा गया है| काइली ने बताया की अभी बच्चे के नाम के बारे में सोचा नहीं गया है लेकिन हमारे पास कई अच्छे नाम है| और समय आने पर हम नाम रखेंगे| माइकल क्लार्क और काइली बचपन से ही दोस्त रहे हैं| और दोनों ने एक दुसरे को 18 महीने डेट करने के बाद 15 मई 2012 को शादी की थीं|  

Advertisment
Advertisment

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...