भारत बनाम न्यूज़ीलैण्ड 3 टेस्ट मैचो की सीरीज का अंतिम टेस्ट आज इंदौर में शुरू हुआ. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने होल्कर स्टेडियम, इंदौर में अपने करियर का 13 वाँ टेस्ट जड़ा. विराट कोहली का यह शतक मौजूदा सीरीज का पहला शतक हैं.
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने होल्कर स्टेडियम में कप्तान के तौर पर छठा शतक जड़ा. मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान नवाद पटौदी जूनियर, एमएस धोनी और सौरव गांगुली के बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया हैं. कप्तान के तौर पर पटौदी, धोनी और गांगुली के नाम 5-5 शतक हैं.
यह भी पढ़े: खुलासा: इसलिए हटाया गया एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से विराट कोहली का रोल
इंदौर टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली का लगाया गया शतक किसी भी भारतीय कप्तान द्वारा लगाया गया 59वा शतक हैं. बतौर भारतीय कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने रिकॉर्ड लिटिल मास्टर सुनिल गावस्कर के नाम है. गावस्कर ने भारत के लिए 34 टेस्ट मैचो में कप्तानी करते हुए 11 शतक जड़े हैं.
भारतीय कप्तानों द्वारा सर्वाधिक शतक मारने लगाने वालो की सूची में मोहम्मद अजहरुद्दीन दुसरे पायदान पर हैं. अज़हर ने बतौर भारतीय कप्तान 9 शतक लगायें हैं. सचिन तेंदुलकर ने बतौर कप्तान भारत के लिए सात शतक जड़े हैं, और इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं. नवाब पटौदी जूनियर, सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए विराट इस सूची में चौथे पायदान पर आ गए हैं.
यह भी पढ़े: वनडे सीरीज के लिए धोनी की कप्तानी में जगह न बना पाने वाले अश्विन का आया बड़ा बयान
बतौर भारतीय कप्तान सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी:-
कप्तान नाम | मैच | शतक |
सुनिल गावस्कर | 47 | 11 |
मोहम्मद अज़हरुद्दीन | 47 | 9 |
सचिन तेंदुलकर | 25 | 7 |
विराट कोहली | 17 | 6 |
नवाब पटौदी जूनियर | 40 | 5 |
सौरव गांगुली | 49 | 5 |
एमएस धोनी | 60 | 5 |