ब्रेकिंग न्यूज़: धोनी नहीं होंगे युवराज की शादी में शामिल, यह हैं बड़ी वजह 1

जैसा आप सभी जानते ही हैं, कि भारतीय टीम के दिग्गज ऑल राउंडर और आक्रामक बल्लेबाज़ युवराज सिंह इस महीने की 30 तारिख को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं.

युवराज सिंह की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री और और उनकी गर्लफ्रेंड हेज़ल कीच के साथ इसी महीने की 30 तारीख को चंडीगढ़ में होने वाली हैं.

Advertisment
Advertisment

युवराज सिंह की शादी की तैयारियां काफी जोरों शोरों से चल रही हैं, जिस कारण युवराज सिंह आज कल बेहद व्यस्त चल रहे हैं.

यह भी देखे: PHOTOS: देखें महेंद्र सिंह धोनी की एक्स गर्लफ्रेंड की अनदेखी तस्वीरें

अब जाहिर सी बात हैं, कि जब क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी हैं तो भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी उसमे शिरकत करते दिखाई देंगे और ऐसा हैं भी, युवी की शादी के लिए कई भारतीय खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया हैं. यही नहीं शादी के बाद दिल्ली में जो रिसेप्शन उसमे भी  टीम इंडिया के खिलाड़ी दिखाई देंगे.

पर युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के सभी फैंस में इस बात को लेकर यह काफ़ी उत्सुकता हैं, कि क्या भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  युवराज सिंह की शादी में शामिल होंगे या नहीं?

Advertisment
Advertisment

आपकों बता दे, कि जब भारतीय टीम के कप्तान धोनी की शादी हुई थी, तब उस शादी में धोनी ने किसी को भी नहीं बुलाया था. जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं, कि युवराज भी धोनी को अपनी शादी में नहीं बुलाने वाले हैं.

एक वक़्त हुआ करता था जब धोनी और युवराज भारतीय टीम के लिए एक साथ मैच जीतकर लौटते थे, यही नहीं दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त भी हुआ करता थे. जब भारतीय टीम ने 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीता था. तब भी क्रीज पर धोनी और युवराज ही थे.

यह भी पढ़े: 5 कारण जिसके चलते नहीं मिल रही है युवराज को भारतीय टीम में जगह

पर पिछले तीन चार सालों में ऐसा कुछ हुआ. जिसकी किसी ने कभी अपेक्षा भी नहीं की होंगी. दोनों के बड़े प्यारे से रिश्तें में दरार दिखाई देंने लगी. कभी धोनी, युवराज का नाम सुनते हैं कुछ नहीं बोलते तो युवराज भी धोनी के नाम पर कुछ नहीं बोलते.

काफी लोग तो यह मानते हैं, कि युवराज सिंह को टीम से बाहर कराने में धोनी का बड़ा हाथ रहा हैं. खैर जो भी हो हम सभी क्रिकेट प्रेमी यही तो चाहेंगे कि धोनी सभी पुराने गिले शिकवें भुला कर युवराज की शादी में जाएँ.

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.