36 साल के बाये हाथ स्पिनर गेंदबाज डेनियन विटोरी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा ले लिया है। विटोरी ने इसका ऐलान न्यूज़ीलैंड पहुंचकर किया।विटोरी ने कहा कि वो वर्ल्ड कप में अपनी टीम के और खुद के प्रदर्शन से बहूत खुस और सहमत भी है।

यहाँ हम अपने 18 साल के लंबे करियर में न्यूज़ीलैंड के लिए 5 वर्ल्ड कप और 295 वनडे मैच खेलने वाले डेनियल विटोरी से जुड़ी 10 दिलचस्प बातों पर एक नज़र डाल रहे है:

Advertisment
Advertisment

1. न्यूज़ीलैंड के लिए क्रिकेट खेलने वाले डेनियल विटोरी पहले बेहतरीन इटैलियन मूल के खिलाड़ी रहे। विटोरी के पिता एक इटैलियन इंसान हैं, और दूसरी तरफ उनकी मां न्यूज़ीलैंड की हैं।

2. विटोरी का चचेरा भाई डेविड हिल रग्बी का एक शानदार खिलाड़ी है, और उनके अंकल टोनी हिल ने न्यूज़ीलैंड के लिए फर्स्‍ट क्लास क्रिकेट खेली है।

3. विटोरी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में किया था।न्यूज़ीलैंड के लिए टेस्ट और वनडे खेलने वाले वो सबसे km उम्र के खिलाड़ी खिलाड़ी भी हैं।

4. विटोरी का निक नेम हैरी पॉटर है, क्योंकि वो हैरी पॉटर की तरह दिखते हैं।

Advertisment
Advertisment

5. विटोरी  बाएं और दाएं दोनों तरफ से बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी कर सकते हैं।

6.विटोरी जान बुझकर चश्मा पहनकर खेलते है, क्योंकि लेंस पहनकर खेलते हुए वो सहज महसूस नहीं करते।

7.मात्र 21 साल की उम्र में विटोरी ने अपने 100 टेस्ट विकेट पुरे किये, विटोरी ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी है. 

8. विटोरी को लोग खास तौर पर गेंदबाज़ के रूप में जानते है, पर उन्होंने टेस्ट मैचों में 6 शतक भी लगाये हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 30 का रहा है।

9. विटोरी 8 वें स्थान पर बल्लेबाजी करते हुये  2227 रन, बनाने वाले पहले बल्लेबाज है.
10. विटोरी कुछ समय लिए न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के कोच भी रह चुके हैं।

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...