आईपीएल के इतिहास में इन खिलाड़ियों ने किया है यह हैरतअंगेज कारनामा 1

आईपीएल में कई ऐसे रिकॉर्ड बनते हैं जिन्हें रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी खुद ही नहीं तोड़ पाते हैं। आईपीएल का सीजन 10 शुरू होने वाला है। यह सीजन ऐतिहासिक होगा, क्योंकि इसके साथ ही आईपीएल 10 साल का हो जायेगा। इस सीजन में हर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं सीजन में हर खिलाड़ी चाहेगा, कि वह कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करे। इस सीजन से पहले आपको एक हैरान कर देने वाली जानकारी देते हैं।  विडियो : रविन्द्र जडेजा को अंपायर ने दिया आउट, लेकिन जडेजा नहीं गये पवेलियन, मैदान पर हुआ ड्रामा

आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने अपने स्कोर के दम पर ही टीम को जीत दिला दी है। इसे ऐसे भी कहा जा सकता है ,कि उनके अकेले के स्कोर के बराबर विरोधी टीम अपना स्कोर नहीं बना पायी है। आईपीएल के इतिहास में ऐसा सिर्फ तीन बार ही हुआ है। ये हैं वो खिलाड़ी जिन्होंने यह हैरतअंगेज कारनामा किया है।

Advertisment
Advertisment

ब्रैंडन मैक्कलम, विरोधी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर-

आईपीएल के पहले सीजन यानि की 2008 में मैक्कलम ने 73 गेंदों का सामना करते हुए 158 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 10 चौके व 13 छक्के भी लगाए थे। मैक्कलम की इस पारी  के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर को 82 रनों पर ही ढेर कर दिया था। इस मैच में कोलकाता ने 140 रनों से जीत दर्ज की थी।  सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की तरह बनना चाहता है बांग्लादेश का यह खिलाड़ी

क्रिस गेल, विरोधी टीम पुणे वारियर्स-

साल 2013 में गेल ने धुआंधार पारी खेलते हुए पुणे को उसी के घरेलू मैदान में पटखनी दी थी। इस पारी में गेल महज 30 गेंदों में ही शतक ठोक डाला था। गेल ने 66 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी पुणे महज 133 रनों पर ही सिमट गई थी।

Advertisment
Advertisment

क्रिस गेल, विरोधी टीम किंग्स इलेवन पंजाब-

साल 2015 में गेल ने पंजाब के खिलाफ खेलते हुए 57 गेंदों में 7 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 117 रनों की पारी खेली थी। इसकी दम पर बैंग्लोर ने पंजाब को 138 रनों से करारी शिकस्त दी थी।