कल भारत पर 214 रन की बड़ी जीत की नींव रखने वाले दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज क्वांटन डी कॉक ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक पुरा किया जबकि भारत के खिलाफ उनका 5वां शतक है| डी कॉक ने कल के मैच में भारतीय गेंदबाजों को जमकर धुनाई की|

22 साल की उम्र में डी कॉक ने अपना 8वां शतक पुरा करने के साथ ही विश्व क्रिकेट में शतकों के शहंशाह सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लिया है और साथ ही वनडे में विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त भी कर दिया है|

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज डी कॉक 23 साल से भी कम उम्र में 8 शतक लगाने वाले विश्व क्रिकेट के दुसरे बल्लेबाज बन गए हैं| उन्होंने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है| सचिन तेंदुलकर ने भी अपने करियर की शुरुआत में 23 साल की उम्र में 8 शतक लगाए थे| जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इस मामले में एक शतक पीछे हैं| विराट ने 7 शतक लगाये हैं|

डी कॉक अपने इस शतक के साथ ही 23 साल से पहले 8 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुसरे बल्लेबाज बन गये हैं| और विराट कोहली से आगे निकल गए हैं| डी कॉक ने वनडे में अब तक 52 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 1993 रन बनाये हैं| जिसमे उनके 8 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल है|
 

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...