महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर शास्त्री ने साधा गांगुली पर निशाना 1

महेंद्र सिंह धोनी ये वो नाम हैं, जिसका योगदान भारतीय जगत में वाकई में बहुत अनमोल हैं. धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने अनेकों बड़े ख़िताब जीतें, इन खिताबों में दो दो विश्व कप जैसी ट्राफी भी शामिल हैं.

अब जब महेंद्र सिंह धोनी ने सभी को चौंकते हुए एकदिवसीय और टी ट्वेंटी टीमों के अपने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया हैं, तो चारों तरफ से सभी लोग महेंद्र सिंह धोनी का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहा हैं. सभी महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिताये गये उनकी कप्तानी के सफर को याद कर रहे हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : सौरव गांगुली ने किया एक बेहद ही चौंकने वाला खुलासा, इंग्लैंड में रखा गया था बंदूक के निशानें पर, बताया कारण

भारतीय टीम के पूर्व निदेशक और मौजूदा समय में क्रिकेट के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले कमेंटेटर रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद कह दी एक ऐसी बात, जो सभी को बहुत पसंद आएगी.

रवि शास्त्री ने धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद कहा, कि ”मेरा सलाम हैं मेरे दादा कप्तान को”. रवि शास्त्री ने विजडन को दिए अपने के इंटरव्यू में कहा, कि

”धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला बहुत अचानक से आया. मैं धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसलें से बिलकुल भी हैरान नहीं हूँ. अब धोनी को वनडे और टी 20 में बतौर बल्लेबाज़ खेलते देखने में बहुत मज़ा आयेंगा. मैं आप को बता दूँ, कि धोनी उन  लोगो में से नहीं हैं, जो कप्तानी की कुर्सी के पीछे भागे.”

रवि शास्त्री ने कहा, कि

Advertisment
Advertisment

”विराट कोहली के पास अब एक बेहतर विकल्प हैं, चैंपियंस ट्राफी का ख़िताब बचाने का. विराट को धोनी के अनुभव का फायदा उठाना चाहिए. महेंद्र सिंह धोनी के पास अब खुद को साबित करने के लिए कुछ नही बचा है. धोनी को अब खेल का लुत्फ़ उठाने दीजिये.”

यह भी पढ़े : रवि शास्त्री नें फिर लगाया सौरव गांगुली पर गंभीर आरोप

रवि शास्त्री के अनुसार-

”धोनी ने देश के लिए बहुत कुछ किया हैं. अब वक़्त हैं, कि धोनी खुल कर खेले और खेल का आनंद ले. धोनी से बेहतर फिनिशर मैंने अपनी लाइफ में नहीं देखा, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का अनुभव अब भारतीय टीम के काम आयेंगा.”

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.