भारतीय खिलाड़ी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, लड़ रहा है जिन्दगी और मौत की जंग, आरपी सिंह ने लोगो से लगाई मदद की गुहार 1

क्रिकेट को अनिश्चतताओं वाला खेल माना जाता है। जिसमें अन्तिम बाल तक जीत का रूख किसी भी टीम की तरफ हो सकता है। अनिश्चिताओ के मामले में जीत के अलावा खिलाड़ियों के लिए भी होता है।खिलाड़ियों के घायल या फिर कैरियर के बारे में भी कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही कुछ अंडर-16  पाली उमरीगर ट्राॅफी खेल चुके आदित्य पाठक के साथ भी दर्दनाक हादसा हो गया। जिसकी वजह से उनका क्रिकेट में भविष्य अंधेरे के गर्त में चला गया है।

भारतीय गेंदबाज आर पी सिंह सहायता करने आगे आये-

Advertisment
Advertisment

भारतीय खिलाड़ी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, लड़ रहा है जिन्दगी और मौत की जंग, आरपी सिंह ने लोगो से लगाई मदद की गुहार 2

जिंदगी और मौत से झूल रहे आदित्य पाठक की मदद करने के लिए सबसे पहले भारतीय तेज गेंदबाज आर पी सिंह आर्थिक मदद देने आगे आये। आपको बता दे, आदित्य पाठक की दोनों किडनी खराब चुकी है। घरवालों की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के काऱण इलाज के पैसे नहीं जुटा पा रहे थे। इलाज कराने के लिए सबसे आगे क्रिकेटर मदद का हाथ आगे बढ़ाया। इसके अलावा आदित्य पाठक उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के लिए अम्पायरिंग भी कर चुके हैं। पैसे देने के अलावा जनता से मदद देने के लिए आर पी सिंह ने गुजारिश की। साथ में यह भी कहा कि जरुरत मंदों को मदद देने के अलावा कोई अच्छा काम नहीं है। साथ ही उन्होंने आदित्य पाठक की लोगों द्वारा मदद के लिए बैंक की डिटेल सोशल मीडिया से साझा भी की।आर.पी. सिंह ने अपने फैन्स से की ऐसी अपील जानकर कई गुना बढ़ जायेगा इस स्टार खिलाड़ी की इज्जत

भारतीय खिलाड़ी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, लड़ रहा है जिन्दगी और मौत की जंग, आरपी सिंह ने लोगो से लगाई मदद की गुहार 3

लोगों ने भी की आर्थिक मदद-

Advertisment
Advertisment

भारतीय खिलाड़ी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, लड़ रहा है जिन्दगी और मौत की जंग, आरपी सिंह ने लोगो से लगाई मदद की गुहार 4

 

जैसे ही भारतीय टीम के खिलाड़ी ने आदित्य पाठक की मदद के लिए लोगों से गुजारिश की, तो यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गयी। जिसके बाद कईयों ने आदित्य की आर्थिक हालत देखकर मदद के लिए आगे आये।

आपको बता दें,कि  इलाज के लिए लाखों खर्च करने के बावजूद आदित्य पाठक के तबीयत में कोई सुधार नहीं आया। आदित्य के पिता एक फोटोग्राफर है, जिसकी वजह से घर का खर्चा भी बड़ी मुश्किलों से चलता है। इसके अलावा आदित्य के दोनों किडनी के ट्रांंस प्लाट के लिए लगे पैसे के कारण उन्हें अपना घर भी गिरवी रखना पड़ा था।

2009 में एक बार किडनी आदित्य की फेल हो चुकी है जिसके बाद से उनके पिता ने किसी तरह खुद के पैसो से इलाज करवाया था। पर नये किडनी के भी डेमेज होने के कारण अब उनका भरोसा बस दूसरों की मदद पर ही टिका है। जिसके लिए उन्होंने सीधे मदद पहुंचाने के लिए बैकं अंकाउट की डिटेल शेयर किया है।क्रिकेट के मैदान से आई बुरी खबर, जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है यह दिग्गज खिलाड़ी