संजय मांजरेकर ने महेंद्र सिंह धोनी के इस्तीफे के बारे में दी अपनी राय 1

जैसा कि हम सभी यह जानते हैं, कि देश को दो दो विश्व कप और एक चैंपियंस ट्राफी जीताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय क्रिकेट और टी ट्वेंटी क्रिकेट में अपनी कप्तानी के पद से इस्तीफा देकर सभी को अचंभित कर दिया हैं. अचानक दिए धोनी के इस्तीफे के बाद भारतीय क्रिकेट में मानों एक खलभली से ही मच गयी.

अनेक बड़े खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के समर्थन में आ खड़े हुए. काफी लोग बेहद हैरान भी रह गये, कि आखिर अचानक से महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला और चैंपियंस ट्राफी से ठीक पहले, क्यों कप्तानी छोड़ दी.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हसीब हमीद कों लेकर आपस में भिड़े मोहम्मद अजहरुद्दीन और संजय मांजरेकर

महेंद्र सिंह धोनी के इस्तीफे के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा समय के सबसे लाजवाब क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने इएसपीएन क्रिकइन्फो को दिए अपने के विडियो इंटरव्यू में विराट कोहली और धोनी के बारे में बात करते हुए कहा, कि-

”महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला मेरे लिए हैरानी वाला निर्णय नहीं रहा. अगर धोनी और विराट की कप्तानी के बारे में बात की जाए तो, विराट कोहली एक बेहद ही अलग किस्म के कप्तान हैं. कोहली हर समय मैदान पर आक्रामक रूप में रहते हैं और धोनी बड़े ही आराम से और सादगी के साथ अपने काम को अंजाम देते हैं.”

यह भी पढ़े : फ़ोटो: विराट कोहली, अनुष्का शर्मा उत्तराखंड से छुट्टी मनाकर वापसी लौटे, देखे pics

Advertisment
Advertisment

संजय मांजरेकर ने  कहा, कि

”धोनी स्टंप्स के पीछे खड़े रहकर ही फील्डिंग और गेंदबाज़ी पर ध्यान दिया करते थे और बाकी का काम सभी खिलाड़ी बखूबी निभाते थे, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में ऐसा देखने को नहीं मिलता. कोहली लगातार फील्ड में घूमते रहते हैं और खिलाड़ियों को निर्देश देते हैं.”

संजय ने कहा, कि

”दोनों खिलाड़ियों के सोचने के तौर तरीके अलग हैं, लेकिन दोनों ही देश को जीतता देखना चाहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी अब एक विकेटकीपर के तौर पर टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. धोनी से बेहतर विकेटकीपर बल्लेबाज़ हमारे पास मौजूद नहीं हैं. धोनी एक लाजवाब बल्लेबाज़ और शानदार फिनिशर हैं.”

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.