भारत ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच 108 रन से जीतने के साथ ही भारत ने एक विशेष उपलब्धि भी हासिल की| भारत ने अपने दोनों पारियों में 201 या इससे कम का स्कोर बनाने के वावजूद टेस्ट जीत हासिल किया है|

भारत ने यह उपलब्धि दूसरी बार हासिल की है| भारत ने इससे पहले यह कारनामा किंगस्टन में 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था|

Advertisment
Advertisment

मोहाली टेस्ट:

भारत ने पहली पारी में मुरली विजय के 75 और रवींद्र जडेजा के 38 रनों की मदद से 201 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 184 पर सिमटी। 17 रनों की बढ़त लेने के बाद भारत की दूसरी पारी 200 रनों पर खत्म हुई। मेहमान टीम को 218 रनों का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में उसकी पारी 39.5 ओवरों में 109 रनों पर ढेर हो गयी| और भारत ने यह मैच 108 रनों से जीत लिया।
 

किंग्स्टन टेस्ट:

2006 के किंग्स्टन टेस्ट में कप्तान राहुल द्रविड़ 81 रन और कुम्बले के 45 रन के बावजूद भारत कि पहली पारी 200 रनों पर सिमट गयी थी| लेकिन भज्जी की घातक गेंदबाजी की बदौलत कैरेबियाई पहली पारी मात्र 33.3 ओवरों में ताश के पत्तों की तरह 103 रनों पर बिखर गई। भारत दूसरी पारी में द्रविड़ की कप्तानी पारी (68) के बावजूद 171 रन ही बना पाया। इस तरह घरू टीम को जीत के लिए 269 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन इस बार उस पर अनिल कुंबले का कहर (78/6) टूटा और उसकी पारी 219 रनों पर समाप्त हो गयी| और भारत ने यह मैच 49 रनों से जीत लिया| 

Advertisment
Advertisment

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...