बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर से अपने अफेयर को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं| प्रीति जिंटा और दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक साथ देखा गया है| डेविड मिलर आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के सदस्य हैं जिसकी मालकिन प्रीति जिंटा है| ध्यान देने की बात ये है कि ये दोनों डिनर के बाद एक ही कार में वापस गए|

इन दोनों की डेट की कई तस्वीरें भी मीडिया के सामने आयी हैं जिसमे प्रीति ने पोज में फोटो खिचवाई हैं| अभी कुछ दिन पहले प्रीति ने ‘समवन स्पेशल’ की बात कही थी| अब इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं प्रीति का इशारा मिलर की तरफ तो नहीं था|

Advertisment
Advertisment

 

 

प्रीति जिंटा मिलर से पहले नेस वाडिया को डेट कर रहीं थी, लेकिन वो बात अलग है कि एक दुसरे पर गंभीर आरोप लगने की वजह से ये दोनों एक दुसरे से अलग हो गए|

प्रीति जिंटा का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम के साथ भी जुड़ चुका है| कुछ दिनों तक इन दोनों की अफेयर की दास्ताँ भी चली थी| लेकिन इस समय प्रीति जिंटा वाकई में मिलर के साथ डेट कर रही हैं| अब देखना ये है कि इन दोनों की डेटिंग कब तक चलती है|

Advertisment
Advertisment

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...