सुनील गावस्कर ने महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर व्यक्त किये अपने विचार 1

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने एकदिवसीय और टी ट्वेंटी टीम की कप्तानी से इस्तीफा देकर सभी को अचंभित कर दिया हैं.

बुधवार देर शाम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी छोड़ने की जानकारी भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक ट्वीट कर दी. महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में देश के लिए वो सब कुछ किया, जो किसी सफल और अच्छे कप्तान को करना चाहिए.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला एक दम सही : सौरव गांगुली

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 28 साल के बाद देश को वनडे विश्व कप जीताया, साल 2007 में सबसे पहले टी ट्वेंटी विश्व कप में जीत का परचम लहराया.

धोनी के अचानक लिए इस फैसले से सभी हैरान रह गये. महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी से इस्तीफे देने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और महान सलामी बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर ने भी धोनी के सन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. सुनील गावस्कर ने एन.डी.टीवी से बात करते हुए एक विडियो इंटरव्यू के जरिये महेंद्र सिंह धोनी के इस्तीफा पर अपनी बात रखी.

यह भी पढ़े : महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद हैरान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने धोनी के लिए ये क्या कहा

Advertisment
Advertisment

सुनील गावस्कर के अनुसार-

”मेरे लिए धोनी का यह फैसला चौंकने वाला नहीं हैं. हाँ, मुझे लगता हैं, कि धोनी ने थोड़ा जल्दी ही कप्तानी छोड़ दी हैं. मुझे ऐसा लगता था, कि धोनी इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्राफी तक देश के लिए कप्तानी करेंगे और उसके बाद शायद अपनी विरासत टेस्ट में बतौर कप्तान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे विराट कोहली के हाथ में सौंप देंगे. मगर विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने इंग्लैंड के विरुद्ध जो प्रदर्शन टेस्ट सीरीज में 4-0 से यादगार जीत दर्ज की, उसे देखते हुए ही शायद महेंद्र सिंह धोनी ने यह सही समय चुना कप्तानी छोड़ने का और विराट कोहली को आगे लाने का.”

सुनील गावस्कर ने आगे कहा-

यह भी पढ़े : ये तीन बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं धोनी के स्थान पर टी20 टीम के कप्तान

”महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी सभी को चौंकते हुए बीच टेस्ट सीरीज के दौरान ना सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ी थी, बल्कि टेस्ट क्रिकेट से सन्यास भी ले लिया था. मगर अब ऐसा नहीं हैं. धोनी अब एक खिलाड़ी के रूप में वनडे और टी 20 टीम के साथ जुड़े रहेंगे. मेरे अनुसार विराट कोहली के पास इससे बढ़िया कुछ नहीं हो सकता हैं, कि धोनी अब उनकी कप्तानी में खेलेंगे और धोनी के पास जो भी अनुभव हैं, वो कोहली के बहुत काम आएगा.”

सुनील गावस्कर के अनुसार-

”धोनी ने देश के भविष्य को देखते हुए ही कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. मैं अब बतौर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को खेलते देखें के लिए बेताब हूँ. धोनी एक ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जो केवल एक ही ओवर में मैच का पासा पलट सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी विपक्षी टीम के लिए किसी विनाशकारक मिसाईल से कम नहीं हैं. धोनी जैसा और कोई खिलाड़ी देश के पास इस समय मौजूद नहीं हैं.”

जब सुनील गावस्कर से यह पूछा गया, कि क्या अब महेंद्र सिंह धोनी 2019 का विश्व कप खेलते हुए दिखंगे. इस पर सुनील गावस्कर ने कहा, कि

यह भी पढ़े : ट्विटर प्रतिक्रिया : महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी

”अभी यह कहना बहुत मुश्किल हैं. 2019 के वनडे विश्व कप में अभी ढ़ाई सालों से ज्यादा का बचा हुआ हैं. विश्व कप के बारे में फैसला लेने का अधिकार भी धोनी के ऊपर ही निर्भर करता है. क्रिकेट एक फनी गेम हैं और यहाँ कुछ भी हो सकता हैं. धोनी की फॉर्म अगर अच्छी रही, तो शायद वो 2019 का विश्व कप भी खेलते हुए दिखे. इन बातों का अभी जिक्र नहीं करना चाहिए और धोनी को भी फ़िलहाल खुल कर खेलने देना चाहिए.”

सुनील गावस्कर ने कहा, कि

”धोनी को हम अब नंबर चार पर भी बल्लेबाज़ी करते देख सकते हैं. महेंद्र सिंह धोनी एक लाजवाब फिनिशर हैं और अब शायद हम धोनी को लम्बी लम्बी पारियां खेलते हुए भी देख सकते हैं. मैदान पर अब धोनी बिना किसी दबाव के खेलते हुए दिखाई देंगे. जब आप एक विकेटकीपर और टीम के कप्तान होते हैं, तो सभी चीजों को ध्यान में रखना होता हैं, गेंदबाज़ी और फील्डिंग का ध्यान रखना होता हैं. अब धोनी पर से वो दबाव हट गया हैं.”

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी भी बने महेंद्र सिंह धोनी के प्रसंशक, पाकिस्तानी जर्सी पर लिखवाया धोनी का नाम

सुनील गावस्कर ने अंत में कहा, कि

”धोनी ने देश को एक कप्तान के तौर पर जो कुछ भी दिया, वह वाकई में लाजवाब रहा हैं. देश को इतने यादगार पल देने के लिए धोनी का शुक्रिया. मैं यही कहूँगा, कि अब एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी खेल का आनंद ले.”

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.