विश्वकप 2015 में शानदार प्रदर्शन करने वाली महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली भारतीय टीम के किसी भी खिलाड़ी को आईसीसी के 11 सदस्यी टीम में जगह नहीं मिली है, इस टीम में विश्वकप 2015 की दोनों फाईन्लिस्ट टीमो का ही दबदबा है, इस टीम में 5 न्यूज़ीलैंड के जबकि 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

इस टीम का कप्तान न्यूज़ीलैंड के कप्तान ब्रेडन मैकुलम को चुना गया है, जिन्होंने अपने शानदार कप्तानी की बदौलत न्यूज़ीलैंड को पहली बार विश्वकप फाइनल तक पहुंचाया, मैकुलम को उनकी आक्रामक और प्रयोगवादी विचारधारा की बदौलत यह उपाधि दी गयी है.

Advertisment
Advertisment

इस टीम को चुनने में भारत के जानेमाने कमेंटेटर हर्षा भोगले और इंग्लैंड के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी माइकल वान की अहम भूमिका है.

यहाँ पर आईसीसी की 11 सदस्यी टीम की सूची प्रदर्शित की गयी है:

1. ब्रैंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड, कप्तान)

2. मार्टिन गुपिटल (न्यूज़ीलैंड)

Advertisment
Advertisment

3. कुमार संगकारा (श्रीलंका, विकेटकीपर)

4. स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

5. ए.बी डिविलियर्स (दक्षिण अफ़्रीका)

6. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

7. कोरी एंडरसन (न्यूज़ीलैंड)

8. डेनियल विटोरी (न्यूज़ीलैंड)

9. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

10. ट्रेंट बोल्ट (न्यूज़ीलैंड)

11. मोर्ने मोर्केल (दक्षिण अफ़्रीका)

ब्रैंडन टेलर (बारहवें खिलाड़ी)