भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने बीते रात अपना 27वां जन्मदिन मनाया| ईशांत शर्मा का अक्सर मीडिया में मजाक बनाया जाता रहा है, लेकिन इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम में जो योगदान दिया है उसे नहीं भूलना चाहिए|

ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए एक बहुत बड़ा योगदान दिया है| ईशांत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक आक्रमक साझेदारी निभाई है| उसने इस टेस्ट में 8 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पुरे किये हैं| लेकिन वो श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लगातार उलझते रहे जिसके वजह से उन्हें अपने फीस का 65% जुर्माना भरना पड़ा|

Advertisment
Advertisment

वैसे 2013 में हुए आईसीसी चैम्पियनशिप ट्राफी के ईशांत शर्मा भारतीय टीम के हीरो थे| इस मैच में ईशांत शर्मा ने भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया था| ईशांत शर्मा ने इस मैच में इंग्लैंड खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा दिए थे| इस मैच में ईशांत ने इंग्लैंड खिलाडियों के 7 विकेट लिए थे| यह समय उनके करियर का सबसे अच्छा पल था| ईशांत पर इस मैच में भी आरोप लगा था| ईशांत अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं जिसके वजह से वो मीडिया में मजाक का हिस्सा बने रहते हैं|

विडियो: देखें ईशांत शर्मा का जादुई स्पेल-

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...