इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित किए गए बेन स्टोक्स 14 अक्टूबर को उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम 1

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी इन दिनों अपने जीवन के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। बेन स्टोक्स का ये खराब दौर उनके खेल से नहीं बल्कि उनकी साख को लेकर आया है। बेन स्टोक्स वैसे तो जब से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत की है तब से अपने खेल से जबरदस्त छाप छोड़ रहे हैं। लेकिन पिछले ही दिनों बेन स्टोक्स ने कुछ लोगों के साथ मारपीट कर अपने आपको बिगडैल खिलाड़ी बना दिया है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित किए गए बेन स्टोक्स 14 अक्टूबर को उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम 2

Advertisment
Advertisment

बेन स्टोक्स को मारपीट की घटना के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किया प्रतिबंधित

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मैच के खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स और उनके साथी एलेक्स हेल्स के साथ देर रात को पब में पहुंचे जहां पर इन दोनों खिलाड़ियों की वहां पर मौजुद कुछ लोगों के साथ मारपीट कर बैठे। इसके बाद बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे बेन स्टोक्स की जबरदस्त किरकिरी हुई है। इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा कदम उठाते हुए बेन स्टोक्स को एशेज सीरीज के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित किए गए बेन स्टोक्स 14 अक्टूबर को उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम 3

अपनी मंगेतर क्लेयर के साथ 14 अक्टूबर को शादी करेंगे बेन स्टोक्स

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से प्रतिबंधित हुए बेन स्टोक्स अब जल्द ही अपने जीवन की नई पारी की शुरूआत करने जा रहे हैं।  विवादों में घिरे बेन स्टोक्स अपनी मंगेतर क्लेयर रेटक्लिफ के साथ जल्द ही शादी रचाने जा रहे हैं। बेन स्टोक्स की शादी अगले कुछ ही दिनों में होने जा रही है। यानि स्टोक्स की ये शादी 14 अक्टूबर को सॉमरसेट में होनी है। शादी के बाद इसका रिसेप्शन 16वीं शताब्दी के रूकजरी मनोह के चार सितारा होटल और उसके  पास एलिंगवर्थ में होगा। जहां पर लगभग 400 मेहमान के पहुंचने के आसार हैं। आपको बता दे कि बेन स्टोक्स पिछले 7 सालों से क्लेयर रेटक्लिफ के साथ लिव इन में रह रहे हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित किए गए बेन स्टोक्स 14 अक्टूबर को उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम 4

शादी का खुलासा बेन स्टोक्स की मंगेतर ने सोशल मीडिया पर किया

बेन स्टोक्स की उनकी मंगेतर क्लेयर रेटक्लिफ के साथ शनिवार को होने वाली शादी का खुलाया स्टोक्स की मंगेतर क्लेयर रेटक्लिफ ने सोशल मीडिया के जरिए किया। क्लेयर ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट कर शादी के बारे में बताया। रेटक्लिफ ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के पोस्ट करने के साथ ही लिखा कि चार सप्ताह के बाद आखिर मैं इस आदमी के साथ शादी करने जा रही हूं। दरअसल क्लेयर ने ये इस लिए लिखा कि बेन स्टोक्स के इस विवाद में फंसने को लेकर चार सप्ताह का समय बित गया है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा प्रतिबंधित किए गए बेन स्टोक्स 14 अक्टूबर को उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम 5