सेमीफाइनलिस्ट टीम के कप्तानों में रोचक समानता पाई गयी है विश्व कप के सेमीफाइनलमें पहुंच चुकी चार टीमों के कप्तानों महेन्द्र सिंह धोनी ,माइकलक्लार्क, ब्रैंडन मैकुलम और एबीडीविलियर्स में काफी समानताए हैं।

ये हैं इन चारोंकप्तानों में समानताएं…

Advertisment
Advertisment

चारों ने एक-एक साल के अंतराल के बाद अपनेवनडे करियर का शुरुआत किया था। कप्तान मैकुलम ने 2002, कप्तान क्लार्क ने 2003, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2004, औरकप्तान डीविलियर्स ने 2005 में वनडे करियर शुरू किया था।

चारोंकप्तानों में तीन कप्तान धोनी, मैकुलम और क्लार्क 33 वर्ष के हैं। कप्तान क्लार्क का जन्म दोअप्रेल 1981 को, कप्तान धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को और कप्तान मैकुलम का जन्म 27 सितम्बर 1981 को हुआ था। सिर्फ एक कप्तान डीविलियर्स 31 साल के हैं और उनका जन्म 17 फरवरी 1984 को हुआ था।

चारो में से तीन कप्तान धोनी, कप्तान मैकुलम और कप्तान डीविलियर्स मूलत: विकेटकीपरबल्लेबाज हैं, लेकिन इस विश्व कप सेमिफिनल में ब्रैंडन और डीविलियर्स सिर्फ बल्लेबाजके तौर पर खेल रहे हैं। और वहीँ दूसरी तरफ गौरतलब ये है की न्यूजीलैंड की टीम में ल्यूक रोंची और द. अफ्रीकाकी टीम में क्विंटन डी कोक विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

और इतना ही नहीं बल्कि इन चारों में केवल भारत के क्रिकेट टीम के कप्तान धोनी ही विकेटकीपिंग में करिश्मा दिखा रहे हैं और अपने हुनर से विकेट के पीछे सर्वाधिक 15 शिकार कर चुके हैं।

Advertisment
Advertisment

और हो चुके वनडेकरियर के लिहाज से देखा जाए तो कप्तान धोनी, कप्तान क्लार्क और कप्तान डीविलियर्स में रनों कोलेकर ज्यादा फासला नहीं है। और उनके मैच और रन के हिसाब से कप्तान धोनी ने 261 मैचों में 8434 रन, कप्तान क्लार्क ने 243 मैचों में 7897 रन और कप्तान डीविलियर्स ने 186 मैचों में 7876 रन बनाए है और बल्कि  कप्तान मैकुलम ने 247 मैचों में 5749 रन बनाए हैं।

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...