आप भले ही हो धोनी फैन, लेकिन शायद ही आपको पता हो महेंद्र सिंह धोनी की ये खास पांच बाते 1

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में करोड़ो प्रशंसक हैं, धोनी के एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते है.गिनीज रिकॉर्ड बुक में दर्ज है धोनी का यह अनोखा रिकॉर्ड, क्या इसे तोड़ पाएंगे कोहली

धोनी ने भारत को साल 2007 में पहला टी 20 विश्व कप, साल 2011 में विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जितवाया है, इसके अलावा धोनी दुनिया के सबसे अच्छे मैच फ़िनिशर भी माने जाते हैं, आज उन्ही से जुडी हम आपको पांच ऐसी बाते बताने वाले है जिनसे अभी तक आप अंजान होंगे, मगर वो बाते जानने की इच्छा आप पर जरुर कभी ना कभी पैदा हुई होगी.

Advertisment
Advertisment

1. कौन है धोनी की हैलीकॉप्टर शॉट की गुरु

आप भले ही हो धोनी फैन, लेकिन शायद ही आपको पता हो महेंद्र सिंह धोनी की ये खास पांच बाते 2

आपने धोनी को क्रिकेट के मैदान पर न जाने कितने बार हेलिकॉप्टर शॉट लगाए हुए देखा होगा, लेकिन आप शायद यह नहीं जानते कि धोनी को यह शॉट खेलना किसने सिखाया है, कई लोग इसके पीछे सचिन तेंदुलकर के हाथ मानते हैं जो कि बिल्कुल गलत है, धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट खेलना धोनी के करीबी दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था, संतोष लाल हेलिकॉप्टर शॉट बहुत अच्छे से खेलते हैं और उन्होंने ही धोनी को यह शॉट खेलना सिखाया था.

 2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का पहला कैच

Advertisment
Advertisment

आप भले ही हो धोनी फैन, लेकिन शायद ही आपको पता हो महेंद्र सिंह धोनी की ये खास पांच बाते 3

धोनी के रूप में विकेटकीपर भारतीय टीम के साथ जुड़े थे हर विकेटकीपर की सपना होता  है कि वह जल्द से जल्द अपने करियर का पहला कैच पकड़े, लेकिन धोनी को अपना पहला कैच पकड़ने के लिए दूसरा मैच इंतजार करना पड़ा पहले मैच में धोनी के हाथों में कोई कैच नहीं मिला अपना दूसरा मैच में धोनी ने बांग्लादेश के बल्लेबाज नाफीश इकबाल के कैच पकड़कर उन्हें पेलियन का रास्ता दिखाया था और यही धोनी के करियर का पहला कैच भी था.

3. धोनी की पहली कमाई

आप भले ही हो धोनी फैन, लेकिन शायद ही आपको पता हो महेंद्र सिंह धोनी की ये खास पांच बाते 4

बहुत से लोग सोचते हैं कि धोनी का पहली कमाई क्रिकेट से करोड़ों या फिर लाखों में रही होगी, लेकिन यह बिल्कुल गलत है, धोनी की पहली कमाई के रूप में क्रिकेट खिलाड़ी नहीं था और न ही उनकी पहली कमाई में लाखों-करोड़ों में थी, बल्कि धोनी का पहला कमाई सिर्फ 4,000 रुपये है जो उन्हें टीसी की नौकरी के दौरान मिलती है, क्रिकेट में आने से पहले धोनी साउथ ईस्ट रेलवे के खड़गपुर स्टेशन पर टीसी थे धोनी ने ये नौकरी 3 साल तक की थी.ये हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर, महेंद्र सिंह धोनी भी है दौड़ में शामिल, लेकिन जाने कौन है टॉप पर

4. आईसीसी के तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान

आप भले ही हो धोनी फैन, लेकिन शायद ही आपको पता हो महेंद्र सिंह धोनी की ये खास पांच बाते 5

धोनी आईसीसी के तीनों ट्रॉफी जीतने वाले विश्व के पहले कप्तान हैं, धोनी के अलावा किसी और कप्तान ने इस उपलब्धि को अपना नाम नहीं किया है, धोनी ने भारत को 2007 में टी 20 विश्व कप, साल 2011 में विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी, धोनी के अलावा आज तक कोई भी इस कारनामे को अंजाम नहीं दे सका है.

5. क्रिकेटर नहीं फुटबॉलर बनना चाहते थे धोनी 

आप भले ही हो धोनी फैन, लेकिन शायद ही आपको पता हो महेंद्र सिंह धोनी की ये खास पांच बाते 6

धोनी अपने बचपन में क्रिकेटर नहीं बल्कि फुटबॉलर बनना चाहते थे, वो बचपन में अपनी स्कूल टीम के गोलकीपर थे, मगर बाद में उनके स्पोर्टस टीचर ने उन्हें एक क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया.

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul