ये हैं वो तीन बड़े खिलाड़ी जो बन सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी की जगह एकदिवसीय क्रिकेट टीम के नये भारतीय कप्तान 1

आज भारतीय क्रिकेट में वो हुआ जिसकी किसी ने भी अपेक्षा नहीं की थी. भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे और टी ट्वेंटी क्रिकेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया और सभी को अपने इस हैरानी भरे निर्णय से चौंका दिया.

महेंद्र सिंह धोनी ये वो नाम हैं, जिसनें भारतीय क्रिकेट को वो सब कुछ दिया जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो. बात अगर सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे क्रिकेट में देश के लिए जो किया हैं, वो वाकई में अमूल्य हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग न्यूज़ : महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी  

बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 28 सालों के लम्बे अन्तराल के बाद साल 2011 भारतीय क्रिकेट टीम को एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप जीताया. यही नहीं साल 2013 इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्राफी भी भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की लाजवाब कप्तानी में ही जीती थी.

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 199 मैचों में कप्तानी की, जिसमे भारतीय टीम ने 110 में जीत और 74 मुकाबलों में हार का सामना किया. अब जब एम.एस.धोनी ने वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे ही दिया हैं, तो क्रिकेट के बाज़ार में यह खासा चर्चा का केंद्र बन गया हैं, कि महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर कौन वो खिलाड़ी हो सकता हैं, जो देश के लिए वनडे टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सके.

यह भी पढ़े : ट्विटर प्रतिक्रिया : महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी टी-20 और वनडे की कप्तानी

Advertisment
Advertisment

आइये डालते हैं एक नज़र उन तीन बड़े खिलाड़ियों के नाम पर जो बन सकते हैं धोनी के स्थान पर एकदिवसीय टीम के कप्तान-

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.