पाकिस्तान के खिलाफ हेमिल्टन में खेले गये दुसरे टी ट्वेंटी मैच में, न्यूजीलैंड की सलामी जोडी ने 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, नाबाद 171 रनों की साझेदारी की.

169 रनों के लक्ष्य का पिछा करते हुए, न्यूजीलैंड की सलामी जोडी, मार्टिन गुप्तिल और केन विल्यमसन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उडाई. मार्टिन गुप्तिल ने 58 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, जिसमे 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे, तो विल्यमसन ने 48 गेंदों में 72 रन बनाए, 11 चौके शामिल थे. न्यूजीलैंड ने ये लक्ष्य, 17.4 ओवरों में हासिल किया. और 10 विकेट से ये मैच जीता.

Advertisment
Advertisment

मार्टिन गुप्तिल और केन विल्यमसन की इस साझेदारी ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो की इनकी साझेदारी अंतरराष्ट्रीय टी ट्वेंटी क्रिकेट की किसी भी विकेट के लिए सबसे बडी साझेदारी थी. इससे पहले ये रिकॉर्ड भी पहले विकेट के लिए ही था, जो दक्षिण अफ्रिका के ग्रीम स्मिथ और लुटस बॉसमन के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 170 रनों की साझेदारी की थी.

सबसे बडी साझेदारीयों में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स सबसे ज्यादा बार है, जिन्होंने 3 बार ऐसा कारनामा किया है. तो क्रिस गेल, और महेला जयवर्धने इस लिस्ट में 2 बार शामिल है.

 

भारत और अॉस्ट्रेलिया द्वारा कोई भी साझेदारी टॉप 10 लिस्ट में शामिल नहीं है. भारत की तरफ से सबसे बडी साझेदारी रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच 138 रनों की है. तो अॉस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे बडी साझेदारी, शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर के बीच 133 रनों की है.

Advertisment
Advertisment

ये है लिस्ट टी ट्वेंटी क्रिकेट की टॉप 10 सबसे बडी साझेदारी:

खिलाड़ी

रन

विकेट

टीम

खिलाफ

ग्राउंड

Date

मार्टिन गुपित्लl, केन विलियम्सन

171*

1st

न्यूज़ीलैंड

पाकिस्तान

हैमिल्टन

17.01.2016

ग्रीम स्मिथ, लोट्स बोसमन

170

1st

साउथ अफ्रीका

इंग्लैंड

सेंचुरियन

15.10.2009

महेला जयवर्धने, कुमार संगकारा

166

2nd

श्रीलंका

वेस्टइंडीज

ब्रिजटाउन

07.05.2010

एलेक्स हेल्स,रवि बोपारा

159

2nd

इंग्लैंड

वेस्टइंडीज

नाटिंघम

24.06.2012

एलेक्स हेल्स, इयान मोर्गन

152

3rd

इंग्लैंड

श्रीलंका

चित्गावं

27.03.2014

क्रिस गेल, मार्लोन सैमुल्स

152

2nd

वेस्टइंडीज

साउथ अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

11.01.2015

क्रिस गेल, ड्वेन स्मिथ

145

1st

वेस्टइंडीज

साउथ अफ्रीका

जोहान्सबर्ग

11.09.2007

तिलकरत्ने दिलशान,महेला जयवर्धने

145

2nd

श्रीलंका

इंग्लैंड

चित्गावं

27.03.2014

माइकल लम्ब, एलेक्स हेल्स

143*

1st

इंग्लैंड

न्यूज़ीलैंड

वेलिंगटन

15.02.2013

अहमद सहजाद,मोहम्मद हफीज

143*

2nd

पाकिस्तान

ज़िम्बाब्वे

हरारे

24.08.2013

कामरान अकमल, सलमान बट्ट

142

1st

पाकिस्तान

बांग्लादेश

सेंट लूसिया

01.05.2010

 

 

 

SAGAR MHATRE

I am sagar an ardent fan of cricket. I want to become a cricket writer, i always suport virat kohli and ms dhoni in every international match, but not in ipl in ipl i always chear for mumbai indian and...