महेंद्र सिंह धोनी की ज़िन्दगी पर आधारीत फिल ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज़ डेट आख़िरकार घोषित कर दी गयी है। ये फिल्म 2 सितंबर 2016 में रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म में धोनी के ज़िन्दगी से जुड़े कई रहस्य खुलकर सामने आयेंगे। टीवी स्क्रीन्स पर तो धोनी को चौका छक्का मारते आपने कई बार देखा होगा लेकिन पहली बार धोनी के किरदार को बड़े परदे पर सबका दिल जीतते देखेंगे।

इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी उन बातों को दिखाया जायेगा जिससे अब तक उनके फैन्स अनजान है। आपने धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की लव स्टोरी के बारे में कई बार कई जगहों पर पढ़ा होगा लेकिन आप शायद धोनी की उस लव स्टोरी के बारे में नहीं जानते जो अब इस दुनिया में ही नहीं है।

Advertisment
Advertisment

रिपोर्ट्स के मुताबिक साक्षी से मिलने के बहुत पहले धोनी की कोई और गर्लफ्रेंड थी। उस वक़्त धोनी फेमस नहीं थे। उस लड़की ने पहले धोनी के प्यार को नहीं समझा और उन्हें छोड़ दिया लेकिन जब धोनी वर्ल्ड फेमस हो गयें तब वो वापस आना चाहती थी। लेकिन तब तक धोनी अपनी ज़िन्दगी में बहुत आगे निकल चुके थे। वो लड़की अब इस दुनिया में नहीं रही। उनकी निधन हो चुकी है। 

फिल्ममेकर्स ने धोनी की इज़ाज़त से उनकी उनकी अनसुनी प्रेम कहानी को फिल्म में डालने का फैसला किया है। कहते हैं धोनी की उस गर्लफ्रेंड के बारे में कोई नहीं जानता लेकिन इस फिल्म के बाद पूरी दुनिया उनकी इस अधूरी प्रेम कहानी के बारे में जान पायेगी। इस फिल्म में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभा रहें हैं। फिल्म को डायरेक्ट कर रहें हैं नीरज पांडे।