सचिन-कांबली ही नहीं बल्कि बचपन में अफ्रीका के ये दो दिग्गज भी थे बहुत शैतान, आज दोनों है अफ्रीका के महान खिलाड़ी 1

अगर आप भी क्रिकेट के फैन है तो यह तो आपको भी पता होगा कि भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली के बीच कितनी गहरी दोस्ती थी। इन दोनों ने एक ही विद्यालय से अपनी शिक्षा ग्रहण की थी और आगे जाकर दोनों बहुत अच्छे क्रिकेटर बने और सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा गया है जबकि कांबली ने भी बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किये थे। इसी प्रकार दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी है जिनकी भी कहानी लगभग सचिन और कांबली से मिलती-जुलती है।

सचिन-कांबली ही नहीं बल्कि बचपन में अफ्रीका के ये दो दिग्गज भी थे बहुत शैतान, आज दोनों है अफ्रीका के महान खिलाड़ी 2

Advertisment
Advertisment

दरअसल हम बात कर रहे है अफ्रीका के वर्तमान कप्तान फाफ डू प्लेसिस और एबी डीविलियर्स की जिनकी भी कहानी इन भारतीय दो दिग्गजों से बिलकुल मिल रही हैं। अफ्रीका के ये दोनों खिलाड़ी बचपन में बहुत शैतानी किया करते थे। डू प्लेसिस और डी विलियर्स ने एक ही स्कूल से अपनी शिक्षा ग्रहण की थी और और अब जिस स्कूल से इन्होंने अपनी पढ़ाई की थी उस स्कूल में आज भी इन्हें सम्मान से देखा जाता है। इन्होंने प्रिटोरिया की एफिस स्कूल से पढाई की थी। अब ये दोनों बल्लेबाज अपनी टीम के लिये बहुत अच्छा खेल दिखा रहे हैं।

सचिन-कांबली ही नहीं बल्कि बचपन में अफ्रीका के ये दो दिग्गज भी थे बहुत शैतान, आज दोनों है अफ्रीका के महान खिलाड़ी 3

दैनिक जागरण के अनुसार जब इस एफिस स्कूल में जाकर इन दोनों क्रिकेटरों के बारे में पूछा तो वहां पता चला कि ये दोनों बचपन में बहुत शैतानी हरकतें किया करते थे। इस कारण इनके कोच और मास्टरों को इनके ऊपर बहुत मेहनत करनी पड़ती थी। इसी बीच एफिस स्कूल के एक अनुभवी क्रिकेट कोच डियोन बोट्स ने बताया है कि ये बहुत ही शैतानी हरकतें किया करते थे इस कारण हमें इन्हें सम्भालने में बहुत कठिनाई होती थी।

सचिन-कांबली ही नहीं बल्कि बचपन में अफ्रीका के ये दो दिग्गज भी थे बहुत शैतान, आज दोनों है अफ्रीका के महान खिलाड़ी 4

Advertisment
Advertisment

इसके अलावा यह भी पता चला है कि वर्तमान टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस बचपन में अपने ही जूतों को फुटबॉल बना देते थे और साथ ही ये पढाई हमेशा कमजोर ही हुआ करते थे और ज्यादातर इनके 60 के आसपास प्रतिशत बनते थे।

इसी तरह एबी डी विलियर्स के बारे में भी एक शख्स ने बताया है कि ये भी बहुत चर्चे में रहे थे। बचपन में ये क्रिकेट के अलावा रग्बी और फुटबॉल खेला करते थे, क्योंकि हमारी स्कूल में सभी खेल ऋतुओं के अनुसार खिलाये जाते थे। ये रग्बी के खेल में भी बहुत अच्छे खिलाड़ी थे।

RAJU JANGID

क्रिकेट का दीवाना हूँ तो इस पर लिखना तो बनता है।