महेंद्र सिंह धोनी अनुशासन का एक जीता जागता उदहारण हैं : वरुण आरोन 1

महेंद्र सिंह धोनी के वनडे और टी ट्वेंटी टीम से कप्तानी छोड़ने के बाद दुनिया भर के तमाम खिलाड़ी धोनी के समर्थन में आ खड़े हुए हैं. महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को देर शाम देश के सीमित ओवर की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और अन्य क्रिकेटर धोनी के इस फैसले को सही बताते हुए दिखाई दिए. अब महेंद्र सिंह धोनी के समर्थन में एक नाम और नाम शामिल हो गया हैं. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ वरुण एरोन भी धोनी की तारीफ़ करते हुए नहीं थके रहे हैं.

भारतीय टीम में वापसी की कोशिशों में लगे हुए तेज गेंदबाज़ वरुण एरोन ने भी पूर्व भारतीय महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ऐसा कुछ बोल दिया हैं, जो वाकई में एक बड़ा सच हैं.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : तो इस खिलाड़ी से प्रेरणा लेते है भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली

एक सोशल मीडिया साईट को दिए अपने के इंटरव्यू में वरुण एरोन ने कहा, कि-

”सच कहूँ तो महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जितनी भी बातें की जाएँ कम होगी. महेंद्र सिंह धोनी को मैंने कभी भी खेल के मैदान पर किसी भी तरह की कोई चीटिंग करते हुए नहीं देखा. धोनी भाई की कप्तानी में देश ने बहुत से कीर्तिमान स्थापित किये. बात अगर पिछले दो सालों की ही, कि जाए तो उसमें भी धोनी भाई का प्रदर्शन और उनकी कप्तानी शानदार रही.”

यह भी पढ़े : युवराज सिंह ने कहा मेरे लिए भारतीय टीम के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं, बताया कब करेंगे वापसी

Advertisment
Advertisment

वरुण एरोन ने कहा, कि-

”धोनी भाई की एक बात बहुत ख़ास हैं, कि इतने बड़े देश का इतना बड़ा कप्तान होने के बावजूद भी धोनी के अन्दर किसी तरह का घमंड नहीं हैं. धोनी भाई को जब भी समय मिलता हैं, वो मैदान पर आकर जूनियर खिलाड़ियों के साथ वक़्त बिताते हैं और क्रिकेट की बारीकियां के बारे में भी बातें करते हैं.”

वरुण एरोन के अनुसार-

”जैसा हम जानते हैं, कि धोनी खुद को हमेशा फिट रखते हैं और युवा खिलाड़ियों को भी खुद को फिट रहने की सलाह देते हैं. धोनी भाई का फिटनेस लेवल बेहद ही कमाल का हैं. मेरे हिसाब से महेंद्र सिंह धोनी अनुशासन का एक जीता जागता उदहारण हैं.”

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.