भारत में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार पर भड़के विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 1

यहाँ देखे विडियो-

Advertisment
Advertisment

जैसा, कि हम यह बात बखूबी जानते हैं, कि हमारे देश में लड़कियों के बारे में लोगों की सोच कितनी गंदी और गिरी हुई हैं. आए दिन हमारे समाज में लड़कियों को बहुत ही गन्दी नज़रो के साथ देखा जाता हैं. लोग भेड़ियों की तरह लड़कियों को ताड़ते हैं.

यह भी पढ़े : तो इस खिलाड़ी से प्रेरणा लेते है भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली

यही नहीं आये दिन लड़कियों के साथ छेड़कानी की खबरें भी आती रहती हैं. ऐसे में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ऐसी विडियो उपलोड की हैं, जिसे देखने के बाद हर एक लड़की समाज में गर्व के साथ और सर उठा कर चल सकती हैं.

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली ने अपनी विडियो के दौरान कहा, कि-

”हमारे देश में लोगो की सोच वाकई में लड़कियों के बारे में बहुत घटिया और गिरी हुई हैं. अगर कोई लड़की छोटे कपड़ो में किसी के सामने आ जाए, तो लोग उसे ऐसी नजरो के साथ देखते हैं, कि मानो क्या कर डालेंगे. मुझे बेहद शर्म आती हैं, कि मैं उस समाज में जीता हूँ, जहाँ औरतों और लड़कियों को हिन भावना के साथ देखा जाता हैं.”

यह भी पढ़े : ये हैं वो पांच खिलाड़ी जो कर सकते हैं विराट कोहली की पसंदीदा स्थान नंबर तीन पर कब्ज़ा

विराट कोहली ने आगे कहा, कि-

”हमारे देश के लोगो को लड़कियों के बारे में अपनी धारणा और गलत सोच को बदलना होगा. यह बहुत जरुरी हैं, एक अच्छे समाज का निर्माण करने के लिए. लड़कियों को भी वो दर्जा मिलना चाहिए, जो हमारे देश में लड़को को मिलता हैं.”

विराट के बाद अनुष्का ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि एक महिला के साथ बुरा व्यवहार होता है और लोग दर्शक बने देखते रहते है. इतना ही नहीं इसके बाद वही लोग महिलाओं के कपड़ों पर सवाल उठाते है.

यहाँ देखें अनुष्का का संदेश :

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.